₹5000 से कम में 32 इंच का Smart TV, बड़ी स्क्रीन और 2 साल की वारंटी का फायदा buy 32 inch smart TV under 5000 rupees offering 2 years warranty and big display, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹5000 से कम में 32 इंच का Smart TV, बड़ी स्क्रीन और 2 साल की वारंटी का फायदा

ग्राहकों को 32 इंच स्क्रीन साइज वाला Smart TV सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। NU Smart TV का बेजल-लेस डिजाइन वाला मॉडल 5000 रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। 

Tue, 4 Nov 2025 11:46 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹5000 से कम में 32 इंच का Smart TV, बड़ी स्क्रीन और 2 साल की वारंटी का फायदा

कम कीमत पर ग्राहकों को बड़ी स्क्रीन वाला फ्रेमलेस स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका मिल रहा है। खास डील NU ब्रैंड के बड़े 32 इंच स्क्रीन साइज वाले LED Smart TV पर दी गई है, जो पांच हजार रुपये से भी कम कीमत पर लिस्टेड है और बैंक ऑफर्स के साथ और भी सस्ते में ऑर्डर किया जा सकता है। आइए इसपर मिल रही डील के बारे में विस्तार से बताते हैं।

NU Smart TV पर पूरे दो साल की वारंटी ऑफर की जा रही है और यह मॉडल क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इस WebOS पर आधारित स्मार्ट टीवी में ढेरों OTT प्लेटफॉर्म्स का ऐक्सेस दिया गया है। इसमें HDR 10 सपोर्ट मिलता है, जिससे बेहतरीन विजुअल्स मिलते हैं और Dolby Audio के साथ ऑडियो परफॉर्मेंस भी बढ़िया हो जाती है। यह बेहतरीन वैल्यू डील में मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्वे में खुलासा! लाखों रुपये वाले महंगे iPhone से ज्यादा सेफ हैं Android फोन

सबसे सस्ते में खरीदो NU Smart TV

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर NU Smart TV को केवल 4,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है और इफेक्टिव प्राइस बेहद कम हो जाएगी। इसपर दो साल की वारंटी मिल रही है।

पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने की स्थिति में 2000 रुपये तक की एक्सट्रा छूट मिल सकती है। इसकी वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डील! iPhone 16 Plus पर बंपर डिस्काउंट; Amazon या Flipkart नहीं, यहां मिल रही छूट

ऐसे हैं NU Smart TV के स्पेसिफिकेशंस

टीवी में 32 इंच का HD Ready डिस्प्ले (1366x768 पिक्सल), 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस टीवी में क्वॉड कोर प्रोसेसर मिलता है और HDR 10 के अलावा Miracast मिलता है। बेजल-लेस डिजाइन वाले इस मॉडल में WebOS TV ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और जिन ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, उनकी लिस्ट में Netflix, JioHotstar, Prime Video और YouTube सब शामिल हैं। इसमें 16W क्षमता वाले स्पीकर्स दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।