सर्वे में खुलासा! लाखों रुपये वाले महंगे iPhone से ज्यादा सेफ हैं सस्ते Android फोन
एंड्रॉयड यूजर्स और iPhone यूजर्स में से किसके डिवाइसेज ज्यादा सेफ हैं, इस बारे में एक नया खुलासा हुआ है। नए सर्वे में दावा किया गया है कि एंड्रॉयड डिवाइसेज iPhone से ज्यादा सुरक्षित हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

स्मार्टफोन्स दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले गैजेट हैं और इनके असुरक्षित होने या हैक होने का खतरा लगातार बना रहता है। ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स के मामले भी सामने आते रहते हैं, ऐसे में फोन का सेफ होना महत्वपूर्ण पहलू है। कई लोगों को लगता है कि Apple iPhone महंगे और प्रीमियम होने के चलते एंड्रॉयड फोन्स के चलते ज्यादा सेफ हैं लेकिन गूगल के सर्वे में हुआ खुलासा इससे अलग है। सर्वे में खुलासा हुआ है कि एंड्रॉयड फोन्स का सिक्योरिटी सिस्टम iOS के मुकाबले कहीं बेहतर है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गूगल ने साइबर सिक्योरिटी मंथ के दौरान YouGov के साथ पार्टनरशिप में एक सर्वे किया, जिसके नतीजे सामने आए हैं। इस सर्वे में भारत और ब्राजील के करीब पांच हजार स्मार्टफोन यूजर्स के डाटा जुटाया गया और हैरान करने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे में जुटाए गए डाटा और आंकड़ों से पता चला है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, iPhone मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं। रिपोर्ट में पता चला है कि iPhone के मुकाबले एंड्रॉयड यूजर्स को स्कैम से जुड़े टेक्स्ट मिलने की संभावना 58 प्रतिशत कम रही।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मजबूत रहा एंड्रॉयड का सिक्योरिटी सिस्टम
पिक्सल यूजर्स के लिए स्कैम से जुड़े टेक्स्ट आने की संभावना 96 प्रतिशत कम मिली। सर्वे में शामिल पार्टिसिपेंट्स में से iOS यूजर्स को एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले 65 प्रतिशत ज्यादा स्कैम टेक्स्ट मिले। इसके अलावा ऐपल यूजर्स के मुकाबले 20 प्रतिशत एंड्रॉयड यूजर्स ने माना कि उनके फोन का प्रोटेक्शन सिस्टम ज्यादा इफेक्टिव है। इस तरह सर्वे में माना गया कि एंड्रॉयड फोन्स स्कैम्स से ज्यादा सेफ हैं।
गूगल ने बताया कि एंड्रॉयड का सिक्योरिटी सिस्टम यूजर्स को फ्रॉड और स्कैम्स से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गूगल का AI आधारित मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम इस तरह काम करता है कि कोई खतरा यूजर तक पहुंचने से पहले ही उसे पकड़ लेता है। दावा है कि हर महीने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म 10 अरब से ज्यादा स्कैम कॉल और मेसेजेस को फ्लैग करता है और रोकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Space Black






