डील! iPhone 16 Plus पर बंपर डिस्काउंट; Amazon या Flipkart नहीं, यहां मिल रही छूट buy iphone 16 plus on huge discount but not on flipkart or amazon, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

डील! iPhone 16 Plus पर बंपर डिस्काउंट; Amazon या Flipkart नहीं, यहां मिल रही छूट

ग्राहकों को कम कीमत पर iPhone 16 Plus खरीदने का मौका JioMart पर मिल रहा है। यहां प्रीमियम फीचर्स वाले फोन को अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है।

Mon, 3 Nov 2025 11:24 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
डील! iPhone 16 Plus पर बंपर डिस्काउंट; Amazon या Flipkart नहीं, यहां मिल रही छूट

ऐपल का iPhone सस्ते में खरीदने का मौका ग्राहकों को खास ऑफर के साथ मिल रहा है। अगर आप भी प्रीमियम iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहेंगे। Amazon या Flipkart नहीं बल्कि JioMart इस वक्त iPhone 16 Plus पर सबसे तगड़ा ऑफर लेकर आया है, जिसके साथ आप इस स्मार्टफोन को 65,990 रुपये में घर ला सकते हैं। यानी आप 13,000 रुपये से भी ज्यादा की सीधी बचत कर सकते हैं।

Apple ने iPhone 16 Plus को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी ने पुराने मॉडल्स की कीमत 10,000 रुपये घटा दी थी। ऐसे में अब यह फोन 79,900 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, JioMart पर इस फोन का 128GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 65,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्वे में खुलासा! लाखों रुपये वाले महंगे iPhone से ज्यादा सेफ हैं Android फोन

ऐसे हैं iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशंस

iPhone 16 Plus अपने बड़े 6.7 इंच के डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Apple A18 चिप इसे बेहद पावरफुल बनाती है, जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस देती है। साथ ही, इसकी 8GB RAM और Super Retina XDR OLED स्क्रीन यूजर्स को अल्ट्रा-क्लियर और विजुअली रिच एक्सपीरियंस देती है।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए iPhone 16 Plus एक शानदार ऑप्शन है। इसके 48MP Fusion कैमरा में डिटेलिंग और कलर एक्युरेसी कमाल की है। वहीं 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर ग्रुप फोटो और ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है। फ्रंट में भी 12MP कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल्स और सेल्फी दोनों में बेहतरीन रिजल्ट देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपका घर बन जाएगा सिनेमा हॉल! ये रहीं 65 इंच स्क्रीन वाली टॉप Smart TV डील्स

खास बात यह है कि बैटरी लाइफ के मामले में iPhone 16 Plus धाकड़ है। यह फोन फास्ट चार्जिंग भी ऑफर करता है और इसमें MagSafe चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।