मात्र 6199 रुपये में लेटेस्ट Smart TV लॉन्च, 55 इंच तक का QLED डिस्प्ले और JioTeleOS
फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने से पहले Blaupunkt की ओर से नई स्मार्ट टीवी रेंज पेश की गई है। नए मॉडल्स की कीमत केवल 6199 रुपये से शुरू होती है और इनपर खास ऑफर्स मिलेंगे।
सम्बंधित सुझाव

50% OFF

Blaupunkt 139 cm (55 inches) Quantum Dot Series 4K Ultra HD QLED Google TV 55QD7020 (Black)
Blaupunkt 139 cm (55 inches) Quantum Dot Series 4K Ultra HD QLED Google TV 55QD7020 (Black)

₹29999
₹59999खरीदिये

फेस्टिव सीजन में टेक ब्रैंड Blaupunkt की ओर से भारतीय ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया गया है और कंपनी रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप में नए Smart TV लेकर आई है। Blaupunkt का पहला JioTeleOS पावर्ड QLED 4K Smart TV अलग-अलग स्क्रीन साइज- 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच में आया है। इसके अलावा बजट यूजर्स के लिए कंपनी नई SigmaQ सीरीज लेकर आई है और इसमें 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव

50% OFF

Blaupunkt 139 cm (55 inches) Quantum Dot Series 4K Ultra HD QLED Google TV 55QD7020 (Black)
Blaupunkt 139 cm (55 inches) Quantum Dot Series 4K Ultra HD QLED Google TV 55QD7020 (Black)

₹29999
₹59999खरीदिये
ऐसे में QLED सीरीज के फीचर्स
नई Blaupunkt QLED 4K सीरीज में यूजर्स को AI बेस्ड कंटेंट रिकमेंडेशन के अलावा 300 से ज्यादा फ्री लाइव चैनल्स का ऐक्सेस मिलेगा। इनमें डेडिकेटेड स्पोर्ट्स मोड दिया गया है और बेजल-लेस एयरस्लिम डिजाइन मिलता है। टीवी में HDR सपोर्ट और 1.1 अरब कलर्स के साथ QLED डिस्प्ले मिलता है। पावरफुल साउंड के लिए इसमें 50W क्षमता वाले Dolby Audio स्टीरियो बॉक्स स्पीकर्स मिलते हैं।
नए टीवी मॉडल्स में डॉल्बी डिजिटल प्लास के अलावा मल्टिपल साउंड मोड्स मिल रहे हैं। इसके अलावा वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और लोकप्रिय OTT ऐप्स का ऐक्सेस भी इनमें दिया जा रहा है।
ऐसे हैं SigmaQ सीरीज के फीचर्स
बजट फोकस्ड मॉ़ल्स में कंपनी ने QLED डिस्प्ले, 36W क्षमता वाला पावरफुल साउंड आउटपुट और Linux बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इस मॉडल में यूजर्स को JioHotstar, PrimeVideo, Youtube, SonyLiv और ZEE5 जैसे OTT ऐप्स का ऐक्सेस मिलता है। 40 इंच मॉडल में फुल HD QLED डिस्प्ले दिया गया है और नए टीवी JioTeleOS के साथ एडवांस्ड फीचर्स ऑफर करते हैं।
इतनी है नए स्मार्ट टीवी मॉडल्स की कीमत
Blaupunkt 43inch JioTele OS QLED TV की कीमत 17,599 रुपये, 50-इंच मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और 55-इंच की कीमत 26,699 रुपये रखी गई है। वहीं SigmaQ सीरीज में 24-इंच टीवी 6,199 रुपये, 32-इंच मॉडल 8,299 रुपये और 40-इंच वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलेगा। सभी मॉडल्स Flipkart के Big Billion Days Sale के दौरान एक्सक्लूसिवली मिलेंगे।
फेस्टिव सेल की शुरुआत 22 सितंबर से Plus और Black मेंबर्स के लिए हो जाएगी, जबकि बाकी ग्राहकों के लिए यह 23 सितम्बर से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के साथ ग्राहकों को 3 महीने का JioHotstar और 1 महीने का JioGames सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

