Jio और Airtel की सीधी टक्कर, ₹500 से कम में किसके रीचार्ज प्लान बेस्ट?
रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों की ओर से 500 रुपये से कम कीमत पर अलग-अलग कीमत वाले कई प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। इनसे रीचार्ज करने पर यूजर्स को OTT और 5G डाटा जैसे फायदे मिल रहे हैं।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल भारतीय टेलिकॉम मार्केट की दो सबसे बड़ी कंपनियां हैं और इनकी ओर से अलग-अलग कीमत पर ढेरों प्रीपेड प्लान्स ऑफर किए जाते हैं। ज्यादातर यूजर्स सस्ते प्लान्स की तलाश में रहते हैं, जिससे कम खर्च में अच्छे बेनिफिट्स उन्हें मिल सकें। आइए दोनों कंपनियों के 500 रुपये से कम कीमत वाले प्लान्स की तुलना करते हैं और समझते हैं कि दोनों में से कौन बेहतर बेनिफिट्स दे रहा है।
Jio का 445 रुपये वाला प्लान
पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी वाला कंपनी का यह प्लान जबरदस्त एंटरटेनमेंट ऑफर करता है और इसमें SonyLIV, ZEE5, Discovery+, Sun NXT और FanCode जैसे ऐप्स का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। इसमें 2GB डेली डाटा और 100 SMS रोज मिलते हैं। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा इसमें JioCelebratin Offer और JioCloud का ऐक्सेस मिल रहा है।
Jio का 399 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान में 2.5GB डेली डाटा मिल रहा है और रोज 100 SMS भेजने का मौका दिया जा रहा है। यूजर्स 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं और इसके साथ Jio Anniversary Celebration Offer भी मिल रहा है। इसके साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज, JioHotstar सब्सक्रिप्शन, JioGold पर 2 प्रतिशत डिस्काउंट और डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 2220 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Airtel का 449 रुपये वाला प्लान
ग्राहकों को एयरटेल के प्लान में 4GB डेली डाटा का फायदा दिया जा रहा है और यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। वे अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोज 100 SMS भेज सकते हैं। प्लान 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और Google One के साथ 30GB क्लाउड स्टोरेज भी देता है।
Airtel का 429 रुपये वाला प्लान
एयरटेल यूजर्स को इस प्लान से रीचार्ज करने पर पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा यह प्लान रोज 2.5GB डेली डाटा के साथ 100 SMS रोज देता है। यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिल रहा है और एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन