डील! 55 इंच का Smart TV केवल 25 हजार रुपये में, Amazon पर सबसे तगड़ा ऑफर buy 55inch smart TV in just 25000 rupees in early great indian festival sale deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

डील! 55 इंच का Smart TV केवल 25 हजार रुपये में, Amazon पर सबसे तगड़ा ऑफर

ग्राहकों को 55 इंच स्क्रीन साइज वाला Smart TV बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। खास छूट Foxsky के फ्रेमलेस सीरीज मॉडल पर मिल रही है और यह खास फीचर्स ऑफर करता है। 

Wed, 17 Sep 2025 07:45 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
डील! 55 इंच का Smart TV केवल 25 हजार रुपये में, Amazon पर सबसे तगड़ा ऑफर

कम कीमत पर बड़े डिस्प्ले वाला Smart TV खरीदने का बेहतरीन मौका ग्राहकों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहा है। अगर बजट कम है तो उन्हें ब्रैंड या फिर स्क्रीन साइज से समझौता करने की जरूरत नहीं है। पूरे 55 इंच का स्मार्ट टीवी खास डिस्काउंट के बाद 25 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डील Foxsky 139 cm (55 inch) Frameless Series पर मिल रही है।

Foxsky के बड़ी स्क्रीन वाले टीवी के साथ आप अपने लिविंग रूम को सिनेमाहॉल में बदल सकते हैं और इसमें पावरफुल स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं। यह टीवी मैजिक रिमोट के अलावा 5-स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है और बहुत कम बिजली यूज करता है। यह 4K रेजॉल्यूशन ऑफर करता है और सालभर की वारंटी भी ऑफर कर रहा है। इस डिवाइस के लिए कैशबैक ऑफर्स का फायदा अलग से लिया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली के मौके पर SmartTV पर डिस्काउंट, ₹15 हजार से कम में ये मॉडल बेस्ट

इन ऑफर्स के साथ खरीदें Smart TV

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Foxsky 139 cm (55 inch) Frameless Series स्मार्ट टीवी को Great Indian Festival Sale के प्राइस पर अभी से लिस्ट कर दिया गया है। इसकी कीमत छूट के बाद केवल 25,374 रुपये रह गई है। इसके अलावा ग्राहकों को कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा दिया जा रहा है। 70 प्रतिशत से ज्यादा डिस्काउंट के चलते यह टीवी बेहतरीन वैल्यू ऑफर कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धमाकेदार लॉन्च: 50 इंच QLED Smart TV केवल ₹19999 में, ये प्रोडक्ट्स भी सस्ते

ऐसे हैं Foxsky स्मार्ट टीवी के फीचर्स

टीवी 4K Ultra HD QLED पिक्चर क्वॉलिटी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। 60 हर्टज रिफ्रेश रेट और HDR 10 सपोर्ट के साथ यह टीवी विजुअल्स को और भी स्मूद और रियलिस्टिक बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या हार्ड ड्राइव आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 30W का पावरफुल साउंड और इन-बिल्ट Google TV फीचर इसे एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube, Zee5 जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।