Festival सेल में ₹40,000 तक सस्ते हुए Redmi-Xiaomi के ये 9 जबरदस्त फोन, मिलेगा 200MP तक का कैमरा; सबसे सस्ता ₹7999 का Biggest Deal on these 9 Redmi and Xiaomi phone get 40000 rupees discount 200MP camera cheapest cost 7999 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Festival सेल में ₹40,000 तक सस्ते हुए Redmi-Xiaomi के ये 9 जबरदस्त फोन, मिलेगा 200MP तक का कैमरा; सबसे सस्ता ₹7999 का

Xiaomi Fan Festival 2026 सेल में Redmi और Xiaomi के इन 9 स्मार्टफोन्स पर 40,000 रुपए तक की भारी छूट मिल रही है। इन फोन्स में 200MP तक का कैमरा और दमदार फीचर्स दिए जा रहे हैं। जानें किस पर कितने की छूट:

Tue, 7 April 2026 05:36 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
Festival सेल में ₹40,000 तक सस्ते हुए Redmi-Xiaomi के ये 9 जबरदस्त फोन, मिलेगा 200MP तक का कैमरा; सबसे सस्ता ₹7999 का

Xiaomi Fan Festival Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सही समय हो सकता है। Xiaomi ने भारत में अपना Fan Festival 2026 सेल शुरू कर दिया है, जिसमें Redmi और Xiaomi के कुल 9 स्मार्टफोन्स पर तगड़ी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि इस सेल में कुछ फोन्स पर 40,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में बजट से लेकर प्रीमियम तक हर कैटेगरी के फोन शामिल हैं। इस फोन्स में 200MP तक का कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो इस डील को और भी खास बनाते हैं। Xiaomi ने इस सेल में सिर्फ कीमत ही नहीं घटाई, बल्कि बैंक ऑफर, एक्सचेंज और EMI ऑप्शन के जरिए यूजर्स को और ज्यादा बचत का मौका दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्यादा आ रहा PNG बिल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे निकालें सही बिल, बच जाएंगे पैसे

किस स्मार्टफोन्स पर कितने रुपए की छूट

Xiaomi Fan Festival 2026 सेल में कंपनी ने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई स्मार्टफोन्स की कीमत में बड़ी कटौती की है। इस सेल की खास बात यह है कि हर बजट के यूजर्स के लिए कुछ न कुछ ऑफर मौजूद है।

1. सबसे पहले बात करें एंट्री-लेवल फोन की, तो Redmi A5 (3GB+64GB) की कीमत 8,999 रुपए से घटाकर 7,999 रुपए कर दी गई है, यानी इस फोन पर सीधे 1,000 रुपए की बचत हो रही है।

2. वहीं Redmi A4 5G (4GB+64GB) अब 10,999 रुपए की जगह 9,299 रुपए में मिल रहा है, जिसमें करीब 1,700 रुपए की छूट दी जा रही है।

3. मिड-बजट सेगमेंट में Redmi 15C 5G (4GB+128GB) पर 3,000 रुपए की कटौती हुई है, जिससे इसकी कीमत 16,999 रुपए से घटकर 13,999 रुपए हो गई है।

4. इसके अलावा Redmi 15 5G (6GB+128GB) भी 19,999 रुपए से घटकर 16,499 रुपए में मिल रहा है, यानी इस पर 3,500 रुपए तक का फायदा मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वापस आया BSNL का हीरो प्लान, ₹1 में पूरा महीना चलाएं फोन; 60GB डेटा, फ्री कॉल्स

5. अब अगर Redmi Note सीरीज की बात करें, तो यहां सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली डील्स मिल रही हैं। Redmi Note 15 5G (8GB+128GB) की कीमत 26,999 रुपए से घटाकर 22,999 रुपए कर दी गई है, जिससे यूजर्स को 4,000 रुपए की बचत हो रही है।

6. वहीं Redmi Note 15 Pro 5G (8GB+128GB) अब 33,999 रुपए की जगह 26,999 रुपए में मिल रहा है, यानी इस फोन पर पूरे 7,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन 200MP कैमरा से लैस है।

7. इसके अलावा Redmi Note 15 Pro+ 5G (8GB+256GB) भी 39,999 रुपए से घटकर 34,999 रुपए में उपलब्ध है, जिसमें 5,000 रुपए तक की छूट मिल रही है।

8. अब बात करें प्रीमियम और फ्लैगशिप फोन्स की, तो यहां सबसे बड़ा ऑफर देखने को मिल रहा है। Xiaomi 17 Ultra (16GB+512GB) की कीमत 1,69,999 रुपए से घटकर 1,29,999 रुपए कर दी गई है, यानी इस फोन पर पूरे 40,000 रुपए की भारी छूट मिल रही है, जो इस सेल का सबसे बड़ा हाइलाइट है। Xiaomi 17 Ultra में प्रीमियम 200MP कैमरा, 6000mAh की बैटरी है।

9. वहीं Xiaomi 17 (12GB+512GB) की कीमत 1,99,999 रुपए से घटकर 89,999 रुपए तक आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब ATM की जरूरत नहीं Paytm ऐप से ऐसे निकालें सीधे पैसे, फोन छूते ही होगा पेमेंट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।