Attention PNG users If you are Facing error in gas bill Here is How to Generate Correct bill Online check full process ज्यादा आ रहा PNG बिल? तुरंत करें ये काम, नहीं कटेंगे ज्यादा पैसे, जानें सही करने का सबसे आसान तरीका
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सज्यादा आ रहा PNG बिल? तुरंत करें ये काम, नहीं कटेंगे ज्यादा पैसे, जानें सही करने का सबसे आसान तरीका

ज्यादा आ रहा PNG बिल? तुरंत करें ये काम, नहीं कटेंगे ज्यादा पैसे, जानें सही करने का सबसे आसान तरीका

PNG गैस बिल में गड़बड़ी से परेशान हैं? अब घर बैठे खुद मिनटों में सही बिल जनरेट करें। जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, किन बातों का रखें ध्यान और कैसे बचाएं गलत बिल से होने वाला नुकसान। 

Himani GuptaFri, 17 April 2026 04:23 PM
1/7

How to Generate PNG Gas Bill

ईरान-इजरायल के युद्ध की वजह से एलपीजी गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। जिसकी वजह से अब गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर की कमी और सिलेंडर के महंगे होने की वजह से लोग तेजी से PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। अब नई खबर यह है कि PNG यूजर्स को भी कई समस्याएं सामने आ रही हैं, खासकर गलत बिलिंग और रीडिंग एरर की शिकायतें बढ़ी हैं। ऐसे में आप जरूर जान लें की कैसे आप घर बैठे सही बिल जेनरेट कर सकते हैं।

2/7

How to Apply for New PNG Connection Online

देश में इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर परेशानी देखने को मिल रही है। कहीं डिलीवरी में देरी हो रही है तो कहीं लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार अब एक बड़ा कदम उठा रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। सरकार ने लोगों से PNG पर शिफ्ट की अपील की है। गैस मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि नए PNG कनेक्शन को 24 घंटों के अंदर ही मंजूरी दे दी जाए। सरकार ने राज्यों से पीएनजी (PNG) से संबंधित नई अनुमतियों को 24 घंटे के भीतर मंजूरी देने के लिए कहा है।आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे PNG के लिए अप्लाई कर सकते हैं:

3/7

क्यों आता है PNG गैस बिल में एरर और कैसे काम करता है Self Billing

PNG गैस बिल में गड़बड़ी कई कारणों से हो सकती है। सबसे आम कारण होता है गलत मीटर रीडिंग, जो कई बार अनुमान के आधार पर बनाई जाती है। इसके अलावा, टेक्निकल गड़बड़ी या डेटा अपडेट में देरी भी इसकी वजह बन सकती है। Self Billing एक ऐसी सुविधा है जिसमें यूजर खुद अपने गैस मीटर की रीडिंग दर्ज करके बिल बनाता है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बिल पूरी तरह सही बनता है और किसी तरह की ओवरचार्जिंग नहीं होती।

4/7

घर बैठे खुद कैसे जेनेरेट करें PNG Bill (Step-by-Step Process)

PNG Self Billing करना बहुत आसान है और इसे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं। Step 1: सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें। वहां “Self Billing” या “Submit Meter Reading” का ऑप्शन ढूंढें।

5/7

Step 2:

इसके बाद अपना कस्टमर नंबर या CA नंबर डालकर लॉगिन करें। अब अपने गैस मीटर की लेटेस्ट रीडिंग दर्ज करें। कुछ कंपनियां आपसे मीटर की फोटो भी अपलोड करने के लिए कह सकती हैं, ताकि रीडिंग वेरिफाई की जा सके।

6/7

Step 3:

सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपका नया और सही बिल स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

7/7

PNG Bill खुद जेनेरेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Self Billing करते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है। सबसे पहले, मीटर रीडिंग बिल्कुल सही और साफ-साफ दर्ज करें। दूसरा, जल्दबाजी में गलत नंबर न डालें, क्योंकि इससे बिल फिर गलत बन सकता है। तीसरा, अगर फोटो अपलोड करनी हो तो मीटर की क्लियर फोटो लें ताकि कोई गलती न हो। इन छोटी बातों का ध्यान रखने से आप सही बिल आसानी से बना सकते हैं।