फिर वापस आया BSNL का 'हीरो' प्लान, सिर्फ ₹1 में पूरा महीना चलाएं फोन; लें 60GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स का मजा
BSNL ने एक बार फिर अपना 1 रुपये वाला प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। खास बात यह है कि इस प्लान को लेने पर फ्री सिम भी दिया जा रहा है।

BSNL 1 Rupee Plan Relaunched: रिचार्ज प्लान की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिससे फोन चलाना दिन-प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। इसी बीच BSNL ने एक बार फिर अपने सबसे पॉपुलर 1 रुपए वाले प्लान की धमाकेदार वापसी कर दी है। BSNL ने ग्राहकों की भारी डिमांड पर अपना मशहूर 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान फिर से शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि एक रुपये वाले प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं और इसका फायदा किन लोगों को मिल सकता है?
BSNL के 1 रुपए वाले Plan में मिलते हैं ये फायदे
बीएसएनएल के इस प्लान में सिर्फ 1 रुपए में रोज 2GB डेटा मिलता है। यानी 30 दिन में 60GB डेटा मिल जायेगा। 2GB में आप 2 घंटे YouTube चला सकते हैं, WhatsApp, Instagram आराम से चला सकते हैं, वीडियो कॉल भी कर सकते हैं, डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट 40 Kbps पर चलता रहेगा। इसके साथ ही बीएसएनएल के इस प्लान में पूरे 30 दिन वो भी कोई FUP लिमिट नहीं, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में 1 रुपए में 3000 SMS भी मिलते हैं। जिससे बैंक OTP, UPI OTP, रजिस्ट्रेशन, अलर्ट्स, सब कुछ आराम से चलता है।
फ्री SIM कार्ड और पूरे 30 दिन की वैलिडिटी
बीएसएनएल इस प्लान के साथ BSNL आपको एक फ्री SIM भी दे रहा है। 1 रुपये में पूरे 30 दिन यानी 1 महीने के लिए मोबाइल एक्टिव रहेगा। यह खास 1 रुपये वाला प्लान देशभर के सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है, लेकिन इसमें एक शर्त है। यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। यानी जिन लोगों के पास अभी BSNL का सिम नहीं है, वही 1 रुपये में नया सिम लेकर इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। जो यूजर्स पहले से BSNL इस्तेमाल कर रहे हैं, वे इस ऑफर के लिए पात्र नहीं होंगे।
ऐसे खरीदें 1 रुपए वाला Plan
बीएसएनएल के 1 रुपए वाले Plan को लेना बेहद आसान है। आपको बस अपने नज़दीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या किसी भी ऑथराइज्ड BSNL रिटेलर के पास जाना है। सिर्फ 1 रुपए का पेमेंट करते ही आपको नया BSNL SIM दे दिया जाएगा और जैसे ही SIM आपके फोन में एक्टिवेट होगा, यह ऑफर अपने-आप शुरू हो जाएगा। यदि आपके इलाके में BSNL का 4G नेटवर्क उपलब्ध है, तो आपको रोज़ाना मिलने वाला हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का पूरा फायदा बिना किसी रुकावट के मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन