1 मार्च से ₹2500 तक महंगे हो जाएंगे Vivo और iQOO के ये स्मार्टफोन, अभी खरीद लें वरना बाद में पछताएंगे
Vivo और iQOO ने 1 मार्च से अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। दो दिन बाद Vivo और iQOO के T और Z सीरीज के फोन्स 2,500 रुपए तक महंगे हो जाएंगे। यहां देखें नई कीमतों की पूरी लिस्ट।

अगर आप Vivo या iQOO का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पॉपुलर टिपस्टर के मुताबिक कंपनी 1 मार्च से अपने बजट और मिड बजट फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। यानी जो फोन आज जिस दाम पर मिल रहा है, वही फोन अगले महीने से आपको ज्यादा कीमत में मिलेगा। टिपस्टर्स के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 1,500 से लेकर 2,500 रुपए तक होगी। सबसे ज्यादा असर T4 और Z10 सीरीज पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा T4x और Z10x जैसे मॉडल्स भी महंगे हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ने के कारण कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पिछले कुछ महीनों से मोबाइल इंडस्ट्री में कॉम्पोनेंट्स की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। अगर आप इन मॉडल्स में से कोई फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो 1 मार्च से पहले खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
1 मार्च से महंगे हो रहे ये फोन
Vivo T4 और iQOO Z10
Vivo और iQOO की T4 और Z10 सीरीज के स्मार्टफोन 1 मार्च से महंगे होने जा रहे हैं। इन दोनों मॉडल्स के सभी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपए की सीधी बढ़ोतरी की जाएगी। 8GB + 128GB वेरिएंट अब 24,999 रुपए में मिलेगा, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की नई कीमत 26,999 रुपए तय की गई है। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट अब 28,999 रुपए में मिलेगा।

Vivo T4R और iQoo Z10R सीरीज
Vivo और iQOO के T4R और Z10R सीरीज के फोन भी इस बढ़ोतरी से नहीं बचे हैं। कंपनी ने इन मॉडल्स की कीमत में भी 2,000 रुपए तक का इजाफा करने का फैसला लिया है। 8GB + 128GB वेरिएंट अब 22,999 रुपए में मिलेगा। 8GB + 256GB वेरिएंट की नई कीमत 24,999 रुपए होगी, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपए में उपलब्ध होगा।
Vivo T4x और iQoo Z10x सीरीज
बजट सेगमेंट में आने वाली T4x और Z10x सीरीज के मॉडल्स की कीमत में भी बढ़ोतरी जाएगी। हालांकि यहां बढ़ोतरी अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से है। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपए का इजाफा हुआ है और अब यह 16,999 रुपए में मिलेगा। वहीं 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,500 रुपए तक बढ़ाई गई है, जिसके बाद इनकी नई कीमत क्रमशः 18,999 रुपए और 20,999 रुपए हो गई है। यानी बजट फोन खरीदने वालों को भी अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Nitro Blue








