₹3000 महंगा हुआ Motorola Edge 70, लॉन्च के 2 महीने में बढ़ी कीमत, सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड 5G फोन Motorola Edge 70 becomes costlier by 3000 price hiked in 2 months of launch thinnest military grade 5G phone, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹3000 महंगा हुआ Motorola Edge 70, लॉन्च के 2 महीने में बढ़ी कीमत, सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड 5G फोन

Motorola के लेटेस्ट एज सीरीज के फोन Motorola Edge 70 5G की कीमत भारत में 3,000 रुपए बढ़ा दी गई है। अब इस फोन को मोटोरोला की ऑफिशियल साइट पर 32,999 में बेचा रहा है। जानें नई कीमत और फीचर्स।

Thu, 26 Feb 2026 07:15 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
₹3000 महंगा हुआ Motorola Edge 70, लॉन्च के 2 महीने में बढ़ी कीमत, सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड 5G फोन

मोटोरोला का लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 अब पहले से महंगा हो गया है। यह फोन अल्ट्रा-स्लिम और फ्लैगशिप-जैसा फील के लिए पहचाना जाता है। अब इस फोन के लॉन्च के दो महीने बाद ही फोन की कीमत भारत में 3000 रुपए तक बढ़ गई है। बता दें कि इस फोन के बेस वैरिएंट को कंपनी ने कुछ ही समय पहले 29,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को 3,000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।

Motorola Edge 70 5G की नई कीमत

Motorola Edge 70 5G को भारत में 29,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। कई बैंक ऑफर्स के साथ इसे और भी कम दाम में खरीदा जा सकता था। लेकिन अब कंपनी ने इसके इकलौते 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत को 3,000 रुपए बढ़ाकर 32,999 रुपए कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लूट लो! ₹22,299 गिरी Samsung के 200MP OIS कैमरा वाले फोन की कीमत

नई कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपडेट हो चुकी है। अगर आपने इस फोन को खरीदने का प्लान बना रखा था, तो अब आपको पहले से ज्यादा बजट रखना होगा।

Motorola Edge 70 की खासियतें

Motorola Edge 70 की खास बातें

Motorola Edge 70 में 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका 1.5K (2712×1220) रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन का फ्रंट Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ सुरक्षित होता है और 5.99 mm ultra-slim बॉडी है।

Motorola Edge 70 को IP68 और IP69 वाटर तथा डस्ट रेज़िस्टेंस रेटिंग के साथ आता है जो फोन को पानी, धूल और रोजमर्रा की खरोंचों से सुरक्षित रखता है। इसके अलावा यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन देता है। Motorola Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! Aadhaar App यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना….

Motorola Edge 70 की रियर कैमरा यूनिट में एक 50MP मुख्य कैमरा और दूसरा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। फोन के फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा है। इस कैमरा सेटअप से वीडियो शूटिंग 4K रिज़ॉल्यूशन है जो स्मार्टफोन फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास है।

Motorola Edge 70 में 5000mAh की बैटरी है जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही इसमें 15W की वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार का बड़ा फैसला : 1 मार्च से अब बिना SIM के नहीं चलेगा WhatsApp

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।