धड़ाम हुई सबसे पतले आईफोन की कीमत, ₹34,901 सस्ता हुआ iPhone Air; डील मिस की तो पछताओगे, यहां से खरीदें iPhone Air Price cut Get 34901 rupees Discount from original launch price thinnest phone Best Deal Right Now, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

धड़ाम हुई सबसे पतले आईफोन की कीमत, ₹34,901 सस्ता हुआ iPhone Air; डील मिस की तो पछताओगे, यहां से खरीदें

एप्पल का सबसे पतले iPhone Air की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और अब यह 34,901 रुपए तक सस्ता मिल रहा है। जानिए इस जबरदस्त ऑफर की पूरी डिटेल, यहां से खरीदने पर होगा फायदा।

Mon, 6 April 2026 05:13 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
धड़ाम हुई सबसे पतले आईफोन की कीमत, ₹34,901 सस्ता हुआ iPhone Air; डील मिस की तो पछताओगे, यहां से खरीदें

iPhone Air Gets Price Cut: अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका आ गया है। Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone Air इस समय Zepto और Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत में करीब 34,901 रुपए तक की कटौती देखी जा रही है। Apple के iPhones अपनी प्रीमियम कीमत के लिए जाने जाते हैं इसलिए इनमें डिस्काउंट कम ही देखने को मिलता है। लेकिन अभी यह फोन Zepto और Amazon पर बेहतरीन डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर और EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं जिससे फोन को और सस्ते में खरीदा जा सकेगा। आगे हम आपको इस डील की पूरी डिटेल बता रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस बिल में गड़बड़ी से परेशान? घर बैठे 2 मिनट में ऐसे निकालें सही PNG Bill

iPhone Air पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट

पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ iPhone Air क्विक-कॉमर्स प्लेटफार्म Zepto पर पूरे 34,901 रुपए सस्ता मिल रहा है। बता दें कि iPhone Air का 256GB स्टोरेज वेरिएंट 119,900 रुपये की लॉन्च हुआ है लेकिन अभी यह फोन Zepto पर 84,999 रुपए में मिल रहा है। इसके साथ ही HSBC और RBL के कार्ड से आपको बैंक डिस्काउंट भी मिल जाएगा।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर iPhone Air का 256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,910 रुपए की छूट के बाद 94,990 रुपये में लिस्टेड है। फोन 3000 रुपए तक की बैंक छूट और EMI ऑप्शन भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़ा मौका! ₹25,199 सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा, AI फीचर्स वाला प्रीमियम फोन

iPhone Air की खासियतें

iPhone Air को प्रीमियम डिजाइन और हल्के, स्लिम फॉर्म फैक्टर के लिए जाना जा रहा है। इसमें लगभग 6.6–6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो ब्राइट कलर्स और शार्प विजुअल्स देता है। फोन में Apple का पावरफुल A-सीरीज चिपसेट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा मिलता है, जो डिटेल्ड फोटो और शानदार लो-लाइट शॉट्स लेने में सक्षम है, वहीं फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iPhone Air में लेटेस्ट iOS 26 दिया गया है, जो Apple का नया ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस iOS में आपको स्मूद इंटरफेस, बेहतर सिक्योरिटी और नए AI फीचर्स (Apple Intelligence) मिलते हैं। ऐप्स काफी फास्ट चलते हैं और फोन का ओवरऑल एक्सपीरियंस बहुत प्रीमियम लगता है। iPhone Air में लगभग 3149mAh की बैटरी दी गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6/7, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Amazon, Flipkart, Croma नहीं यहां सीधे ₹23,081 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।