मौका! कैमरा वाली इस स्मार्टवॉच में लग जाता है SIM कार्ड, कीमत ₹3000 से भी कम smartwatch with SIM connectivity and camera under 3000 rupees on Amazon, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

मौका! कैमरा वाली इस स्मार्टवॉच में लग जाता है SIM कार्ड, कीमत ₹3000 से भी कम

ग्राहकों को 3000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टवॉच खरीदने का मौका मिल रहा है। Fire-Boltt Clickk में सिम कार्ड सपोर्ट और कैमरा दिया गया है और यह डिवाइस धाकड़ छूट पर ऑर्डर किया जा सकता है। 

Mon, 8 Dec 2025 01:24 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मौका! कैमरा वाली इस स्मार्टवॉच में लग जाता है SIM कार्ड, कीमत ₹3000 से भी कम

स्मार्टवॉच नए जमाने का ट्रेंड ही नहीं बल्कि अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी हैं। हालांकि, ज्यादातर वॉच से कॉल या मेसेज करने के लिए उन्हें फोन से कनेक्ट रखना होता है। हम आपके लिए ऐसी वॉच डील लेकर आए हैं, जो कम बजट में वॉच में ही कैमरा और सिम कनेक्टिविटी ऑफर करती है। Fire-Boltt Clickk वॉच में SIM कार्ड लगाया जा सकता है और यह फ्रंट कैमरा के साथ आती है।

Fire-Boltt Clickk की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सीधे नैनो सिम कार्ड लगाया जा सकता है और इसे फोन से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका सीधा फायदा यह है कि आपको इसमें मेसेज करने, ऐप्स यूज करने या फिर वीडियो कॉलिंग तक करने के लिए आपको केवल वॉच यूज करनी होती है और फोन की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप फोन पर स्क्रीन-टाइम कम करना चाहते हैं तो यह अच्छा विकल्प बन सकती है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के यूजर ने लगा दी स्कैमर की क्लास, QR लिंक खोलते ही रोने लगा ठग!

इन ऑफर्स के साथ खरीदें Fire-Boltt Clickk

ओरिजनल प्राइस के मुकाबले Fire-Boltt की स्मार्टवॉच को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर खास डिस्काउंट के बाद 2,799 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसपर बैंक ऑफर, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे अलग से मिल रहे हैं। इस वॉच को वाइनबेरी ब्लेंड, स्काईलाइन पल्स और अन्य कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लाइट के दौरान क्यों ऑन करना पड़ता है Airplane Mode? नहीं किया तो क्या होगा?

ऐसे हैं Fire-Boltt Clickk के स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स की बात करें तो 2.21 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसमें नैनो-SIM के अलावा बिल्ट-इन फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 2MP कैमरा मिलता है और इसमें लंबा बैकअप देने के लिए 1000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। दावा है कि इसके फुल चार्ज होने 36 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। इसमें ढेरों हेल्थ और कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी लिस्ट में हार्ट रेट मॉनीटरिंग और SpO2 ट्रैकिंग वगैरह सब शामिल हैं। वॉच कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी ऑफर कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।