Apple iPhone 18 सीरीज में मिलेगा Samsung का कैमरा सेंसर, हुआ ये बड़ा खुलासा
iPhone 18 के कैमरा टेक में बड़ा बदलाव हो सकता है, जिसमें सैमसंग द्वारा सप्लाई किए जाने वाले नए इमेज सेंसर शामिल होंगे। इसके अलावा A20 प्रोसेसर और बेहतर सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी इसका हिस्सा होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

टेक ब्रैंड Apple अपने अगले iPhone में कैमरा टेक के मामले में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 में सैमसंग एडवांस्ड इमेज सेंसर सप्लाई कर सकता है। यह Apple की लंबे वक्त से चल रही Sony-सेंट्रिक कैमरा सप्लाई चेन में बदलाव का संकेत देता है और फ्यूचर iPhones में फोटोग्राफी और लो-लाइट परफॉर्मेंस में सुधार की उम्मीद जगाता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung अपने ऑस्टिन, टेक्सास स्थित सेमीकंडक्टर फैक्ट्री में इन सेंसर्स का प्रोडक्शन करेगा। कंपनी जल्द ही इस प्रोडक्शन के लिए स्पेशल टूल्स लगाने की तैयारी में है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े टेक्निशियन, इंजीनियर और मैनेजर के लिए जॉब लिस्टिंग पहले ही जारी की जा चुकी है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग का नया टेक्नोलॉजी अप्रोच
सेंसर्स में तीन-लेयर वाला स्टैक्ड डिजाइन (Three-Stack Design) मिलने की संभावना है। इसका मतलब है कि सेंसर के कई हिस्सों को वर्टिकली परत-दर-परत रखा जाएगा, जिससे पिक्सल डेंसिटी बढ़ाने के बावजूद सेंसर का साइज नहीं बढ़ेगा। इसका फायदा यह होगा कि लो-लाइट परफॉर्मेंस बेहतर होगी, इमेज रीडआउट तेज होगा, डायनमिक रेंज सुधरेगी और पावर कंजम्पशन कम होगी।
Apple के लिए स्ट्रेटजिक बदलाव
सैमसंग ने ऑस्टिन शहर को बताया है कि वह अपने फैक्ट्री में लगभग 19 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहा है। नई इमेज सेंसर प्रोडक्शन लाइन मार्च 2026 तक ऑपरेशनल हो सकती है, हालांकि बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन धीरे-धीरे बढ़ेगा। ये सेंसर खास तौर से Apple के लिए बनाए जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि Apple और Samsung ने अगस्त 2025 में सप्लाई एग्रीमेंट फाइनल किया था।
बता दें, अगर यह प्लान सफल होता है, तो iPhone 18 Apple का पहला ऐसा iPhone होगा जिसमें सैमसंग-स्प्लायड इमेज सेंसर लगे होंगे। यह Sony पर निर्भर Apple सप्लाई चैन में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12 GB RAM









