Most downloaded apps of 2025 revealed by apple here is the top 10 list including chatgpt and Gemini साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा
More
Hindi Newsफोटोसाल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

ऐपल की ओर से साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड की गईं ऐप्स की रैंकिंग्स और लिस्ट शेयर की गई है। इनकी लिस्ट में AI ऐप्स ने अपनी जगह बनाई है और ChatGPT से लेकर Google Gemini तक इनका हिस्सा बने हैं। 

Pranesh TiwariThu, 11 Dec 2025 06:43 PM
1/11

साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड की गईं आईफोन ऐप्स

साल 2025 खत्म होने को है और इस साल आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ऐप्स का जादू सिर चढ़कर बोला। टेक ब्रैंड Apple की ओर से इस साल की टॉप-10 ऐप्स की लिस्ट शेयर की गई है और बताया गया है कि आईफोन यूजर्स ने कौन-कौन से ऐप्स सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किए हैं। आइए देखें कि टॉप-10 ऐप्स में से आपके फोन में कौन-कौन से ऐप्स मौजूद हैं।

2/11

ChatGPT

OpenAI का आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट टूल इस साल सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है और नंबर-1 पोजीशन पर रहा है।

3/11

Threads

मेटा फैमिली का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Threads इस साल खूब डाउनलोड किया गया। इसने लिस्ट में सेकेंड पोजीशन पर जगह बनाई है।

4/11

Google

आईफोन यूजर्स ने दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google का ऐप भी जमकर डाउनलोड किया है और यह भी टॉप-3 में से एक है।

5/11

TikTok

भले ही भारत में शॉर्ट वीडियो ऐप बैन कर दिया गया है हो लेकिन ग्लोबली यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में से एक बना है।

6/11

WhatsApp

दुनिया का सबसे ज्यादा यूज होने वाला मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp भी सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में शामिल है।

7/11

Instagram

युवाओं का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कहे जा रहे Instagram को भी खूब पसंद किया जा रहा है और यह भी खूब डाउनलोड किया गया है।

8/11

Youtube

गूगल का वीडियो शेयरिंग और स्ट्रीमिंग ऐप फ्री होने के चलते खूब डाउनलोड और यूज किया जाता है। यह भी टॉप-10 ऐप्स में शामिल रहा है।

9/11

Google Maps

गूगल मैप्स दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला नेविगेशन ऐप है और आईफोन यूजर्स ने भी इसे खूब इस्तेमाल किया।

10/11

Gmail

गूगल की ईमेल सेवा Gmail का ऐप भी आईफोन में बाय-डिफॉल्ट ना मिलने के चलते खूब इंस्टॉल किया जाता है। यह भी टॉप-10 लिस्ट का हिस्सा है।

11/11

Google Gemini

गूगल का AI टूल Gemini खूब इस्तेमाल हो रहा है और इसमें इमेज जेनरेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। यह भी टॉप-10 ऐप्स की लिस्ट का हिस्सा है।