भारत में लॉन्च हुए ASUS के AI वाले Zenbook और Vivobook लैपटॉप, इतनी रखी गई है कीमत ASUS Launches Zenbook S16 Zenbook 14 and Vivobook AI Laptops in India with Ryzen AI 400 Series, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

भारत में लॉन्च हुए ASUS के AI वाले Zenbook और Vivobook लैपटॉप, इतनी रखी गई है कीमत

ASUS ने भारत में Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाले Zenbook और Vivobook AI लैपटॉप्स की नई रेंज लॉन्च कर दी है, जो 50 TOPS तक की ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस देती है। यह लाइनअप प्रीमियम OLED मॉडल से लेकर किफायती ऑफिस लैपटॉप तक फैला है।

Fri, 13 Feb 2026 10:25 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

भारत में लॉन्च हुए ASUS के AI वाले Zenbook और Vivobook लैपटॉप, इतनी रखी गई है कीमत

टेक कंपनी ASUS India ने अपने नए AI-पावर्ड लैपटॉप्स की पैन-इंडिया सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने प्री-बुकिंग फेज के बाद Zenbook और Vivobook सीरीज के कई मॉडल बाजार में उतारे हैं, जिनमें Zenbook S16 (UM5606GA), Zenbook 14 (UM3406GA), Vivobook S16 (M3607GA), Vivobook 16 (M1607GA), Vivobook 15 (M1502NAQ) और Vivobook 16 (M1605NAQ) शामिल हैं। यह लाइनअप प्रीमियम से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल तक अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

सभी लैपटॉप्स में AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर दिए गए हैं। AMD XDNA NPU की मदद से ये मशीन्स 50 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस दे सकती हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स को ऑन-डिवाइस AI टास्क, Copilot+ PC फीचर्स और MyASUS, StoryCube, AI Noise Canceling, WiFi SmartConnect जैसे स्मार्ट टूल्स का फायदा मिलेगा।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया खरीदने से पहले रुको! Samsung से Vivo तक, फरवरी में आ रहे हैं ये फोन

प्रीमियम AI पावरहाउस है Zenbook S16

Zenbook S16 इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें Ryzen AI 9 465 प्रोसेसर, 32GB LPDDR5X रैम और 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दिया गया है। 16 इंच की 3K OLED टचस्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज और 1000 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह लैपटॉप केवल 1.5 किलोग्राम वजन का है और WiFi 7, HDMI 2.1, USB-C पोर्ट्स तथा 83Wh बैटरी जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

हल्के और पोर्टेबल डिजाइन वाला Zenbook 14

सीरीज में Zenbook 14 हल्का और पोर्टेबल ऑप्शन है। इसमें Ryzen AI 5 430 प्रोसेसर, 16GB रैम और 1TB SSD मिलती है। 14 इंच की FHD+ OLED टच डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 सपोर्ट करती है। 1.28 किलोग्राम वजन वाला यह लैपटॉप WiFi 6E और 75Wh बैटरी के साथ आता है, जो इसे ट्रैवल और ऑफिस यूज के लिए परफेक्ट बनाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

ऐसे हैं Vivobook S16 के स्पेसिफिकेशंस

Vivobook S16 में Ryzen AI 7 445 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD के साथ 16 इंच की FHD OLED स्क्रीन मिलती है। 70Wh बैटरी और अपग्रेडेबल स्लॉट इसे स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बैलेंस्ड ऑप्शन बनाते हैं। वहीं, Vivobook 16 (M1607GA) भी इसी प्रोसेसर पर काम करता है, लेकिन इसमें 512GB स्टोरेज और FHD+ LED डिस्प्ले मिलता है। यह मॉडल MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड के साथ आता है।

बिजनेस यूजर्स के लिए आया Vivobook 15

वहीं Vivobook 15 (M1502NAQ) ऑफिस और बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले, Ryzen 7 150 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB SSD दिया गया है। Radeon 660M ग्राफिक्स बेसिक मल्टीमीडिया और प्रोडक्टिविटी टास्क हैंडल कर सकते हैं। Vivobook 16 (M1605NAQ) की सेल मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में सस्ते होंगे स्मार्टफोन, बजट 2026 के इन 4 बड़े कदमों ने हिलाया मार्केट

इतनी रखी गई है नए मॉडल्स की कीमत

कीमत की बात करें तो Zenbook S16 की शुरुआती कीमत 169,990 रुपये है, जबकि Zenbook 14 115,990 रुपये से शुरू होता है। Vivobook S16 की कीमत 104,990 रुपये, Vivobook 16 (M1607GA) की 87,990 रुपये, Vivobook 15 की 62,990 रुपये और Vivobook 16 (M1605NAQ) की 65,990 रुपये से शुरू होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।