मुड़ने वाले iPhone का इंतजार खत्म! अगले साल हो सकता है लॉन्च, छुपा होगा कैमरा
ऐपल की ओर से अगले साल फोल्डेबल आईफोन मॉडल लॉन्च किया जा सकता है और इससे जुड़े नए संकेत मिले हैं। फोल्डेबल डिवाइस में हिडेन कैमरा दिया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने अब तक कदम नहीं रखा है और वह काफी लेट है। लंबे वक्त से ऐपल फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि मुड़ने वाला iPhone मार्केट हिस्सा कब बनेंगे और अब इससे जुड़े संकेत मिले हैं। चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन अगले साल 2026 में लॉन्च हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लीक्स की मानें तो डिवाइस का फोकस पूरी तरह डिजाइन पर रहेगा और फोल्डेबल डिवाइस पतला होगा। मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी और बड़े डिस्प्ले के अलावा यूजर्स को इसमें स्मूद इंटरफेस और फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी के सिग्नेचर फीचर्स और ऐप्स के अलावा इस फोन में हिडेन कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस बुक स्टाइल में फोल्ड होगा और ओपेन करने पर यूजर्स को iPad जैसा डिस्प्ले मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोल्डेबल आईफोन हल्का रखने की कोशिश
संकेत मिले हैं कि ऐपल की कोशिश नए फोल्डेबल आईफोन को पतला बनाने की होगी, जिससे इसे फोल्ड करने पर भी स्टैंडर्ड आईफोन मॉडल्स की तरह यूज करना आसान हो। इसके साथ ही कंपनी मुड़ने वाले आईफोन को हल्का रखना चाहती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में इसे यूज करने का एक्सपीरियंस अच्छा रहे।
ऐपल की ओर से किए जा रहे सबसे बड़े बदलावों में से TouchID की वापसी एक हो सकती है। लीक में कहा गया है कि इस मुड़ने वाले आईफोन में ऐपल FaceID के बजाय साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि FaceID के लिए यूज होने वाला हार्डवेयर फोन में ज्यादा जगह लेता है और इसके साथ फोन को पतला बना पाना शायद आसान नहीं होगा।
बता दें, ऐपल फोल्डेबल फोन का हिंज मैकेनिज्म भी मजबूत रखने पर काम करेगा। साथ ही क्रीज-फ्री फोल्डेबल डिस्प्ले पर ब्रैंड का फोकस होगा। फिलहाल कंपनी ने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है और सामने आ रही जानकारी सिर्फ लीक्स और अफवाहें हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Space Black





