1/9Samsung और Motorola जैसे टेक ब्रैंड्स के प्रीमियम बजट फोन ग्राहक डिस्काउंट के बाद 15 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। हम आपके लिए इस सेगमेंट की बेस्ट डील्स लेकर आए हैं, जो बड़े डिस्प्ले के अलावा दमदार बैटरी और बढ़िया कैमरा सेटअप सब ऑफर कर रहे हैं। आप इन आठ फोन्स में से चुनाव कर सकते हैं।

टाइटेनियम फिनिश वाले इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है और बड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है। मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाले इस डिवाइस को 14,998 रुपये में खरीदा जा सकता है।

लावा फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है और 64MP कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 5000mAh क्षमता वाली बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। इसे 14,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

रेडमी स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 AE प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 108MP प्रो-ग्रेड कैमरा दिया गया है और इसमें 6.79 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है और फोन 11,199 रुपये में खरीदने का मौका दिया गया है।

सैमसंग डिवाइस 14,499 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है और यह फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के अलावा 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

मोटोरोला फोन में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है और इसमें MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 50MP मेन कैमरा के अलावा 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 14,835 रुपये में मिल रहा है।

वीवो फोन में MediTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर दिया गया है और 6.77 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है और 13,999 रुपये कीमत पर यह बढ़िया वैल्यू देता है।

रियलमी डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले और Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। 50MP AI कैमरा सेंसर वाला फोन 45W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है और इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग के इस फोन में Circle to Search और Google Gemini सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की सुरक्षा मिलती है। इसे फ्लिपकार्ट से 14,996 रुपये में खरीदा जा सकता है।
