लेटेस्ट iPhone 16 पर 11,000 रुपये की बड़ी छूट, ऐसे मिलेगा ऑफर्स का फायदा Apple iPhone 16 gets 11000 rupees cheaper on Flipkart with bank offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लेटेस्ट iPhone 16 पर 11,000 रुपये की बड़ी छूट, ऐसे मिलेगा ऑफर्स का फायदा

टेक ब्रैंड ऐपल के लेटेस्ट डिवाइस iPhone 16 को खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका ग्राहकों को Flipkart पर मिल रहा है। इस मॉडल को 10 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है।

Wed, 29 Jan 2025 02:33 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
लेटेस्ट iPhone 16 पर 11,000 रुपये की बड़ी छूट, ऐसे मिलेगा ऑफर्स का फायदा

अगर आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं तो लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल खरीदा जा सकता है और आपको पुराने मॉडल्स से समझौता करने की जरूरत नहीं है। लेटेस्ट iPhone 16 को ग्राहक डिस्काउंट पर ओरिजनल प्राइस के मुकाबले बड़ी छूट पर खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर डिवाइस को सीधे 10 हजार रुपये की छूट पर लिस्ट किया गया है और अलग से बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।

ऐपल ने iPhone 16 में ना सिर्फ कैमरा लेआउट का डिजाइन बदला है बल्कि इस लाइनअप का सबसे बड़ा हाइलाइट ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स हैं। खास AI फीचर्स भारतीय यूजर्स के लिए भी रोलआउट किए जाएंगे और Siri को इसके बाद बड़ा अपडेट मिलने वाला है। लेटेस्ट आईफोन मॉडल में पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए A18 चिप दिया गया है और 6-कोर प्रोसेसिंग क्षमता मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर, मिलने जा रहे हैं 5 कमाल के फीचर्स; देखें लिस्ट

खास ऑफर्स के साथ खरीदें iPhone 16

नए iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 69,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसे 79,900 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन के लिए BOBCARD की मदद से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा।

चुनिंदा मॉडल्स के साथ 5000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल रहा है और 43,150 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है। इसकी वैल्यू पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या iPhone में एंड्रॉयड से ज्यादा दिखता है कैब का किराया? Ola, Uber का जवाब

ऐसे हैं iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस

लेटेस्ट आईफोन मॉडल में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है और दमदार परफॉर्मेंस के लिए A18 चिप दिया गया है। इस 6-कोर प्रोसेसर के अलावा फोन ऐपल इंटेलिजेंस क्षमता के चलते पावरफुल एक्सपीरियंस देगा। बैक पैनल पर वर्टिकल कैमरा सेटअप में 48MP मेन और 12MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इस फोन में 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है। iPhone 16 कई कलर ऑप्शंस- ब्लैक, पिंक, टील, वाइट और अल्ट्रामरीन में उपलब्ध है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।