क्या iPhone में एंड्रॉयड से ज्यादा दिखता है कैब का किराया? Ola, Uber ने दिया जवाब do iPhone and android phone users get different cab fare in the app Ola denies the reports, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

क्या iPhone में एंड्रॉयड से ज्यादा दिखता है कैब का किराया? Ola, Uber ने दिया जवाब

कई यूजर्स ने आरोप लगाया था कि Ola और Uber जैसी कैब बुकिंग सेवाओं की ओर से एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के बीच भेदभाव किया जा रहा है और उन्हें अलग-अलग किराया दिखाया जाता है। Ola और Uber ने अब इसपर जवाब दिया है।

Fri, 24 Jan 2025 06:46 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या iPhone में एंड्रॉयड से ज्यादा दिखता है कैब का किराया? Ola, Uber ने दिया जवाब

हाल ही में, ऐसी खबरें आई थीं कि Ola और Uber जैसी कैब एग्रीगेटर कंपनियां आईफोन और एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से अलग-अलग किराया वसूल रही हैं। कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर किए थे कि उन्हें अलग-अलग किराया दिखाया जा रहा है। इन आरोपों के बाद सरकार ने इन कंपनियों को नोटिस भी जारी किया था। हालांकि अब ओला ने इन दावों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि किराए में ऐसा कोई अंतर नहीं है।

ओला और ऊबर का कहना है कि उनके ऐप पर दिखने वाला किराया कई अलग-अलग पहलुओं पर निर्भर करता है, जिनमें यात्रा की दूरी, समय, डिमांड और ट्रैफिक जैसी चीजें शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन चीजों के आधार पर किराए में बदलाव हो सकता है, लेकिन इसका आईफोन या एंड्रॉयड फोन के इस्तेमाल से कोई संबंध नहीं है। ओला ने यह भी कहा है कि कंपनी अपने किराए को तय करने में पूरी पारदर्शिता रखती है और ग्राहकों को यात्रा शुरू करने से पहले ही किराए की जानकारी दे दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Google CEO सुंदर पिचाई यूज करते हैं ये फोन, ₹10 हजार सस्ते में खरीदने का मौका

सोशल मीडिया पर दिखी थी नाराजगी

कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्होंने आईफोन और एंड्रॉयड फोन पर एक ही ट्रिप के लिए अलग-अलग किराया देखा हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह भेदभाव का उदाहरण है और कंपनियों को इसपर ध्यान देना चाहिए। बता दें, सरकार भी इस मामले की जांच कर रही है और उसने ओला और ऊबर से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

आपको बता दें, ओला और ऊबर जैसी कैब एग्रीगेटर कंपनियां टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं और उनके ऐप में दिखने वाला फेयर बदलता रहता है। किराए में लगातार बदलाव होने का मतलब है कि एक ही ट्रिप के लिए अलग-अलग फेयर दिखना असामान्य नहीं है। हालांकि, अगर यह पाया जाता है कि कंपनियां जानबूझकर आईफोन और एंड्रॉयड फोन यूजर्स को अलग-अलग किराया दिखा रही हैं तो उनपर कार्रवाई हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपडेट के बाद खराब हो रही iPhones की परफॉर्मेंस, ऐपल को सरकार का नोटिस

फिलहाल सरकार इस मामले की जांच कर रही है और ओला और ऊबर से जवाब मिलने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जा सकेगा। फिलहाल यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे ट्रिप शुरू करने से पहले किराया चेक कर लें और अगर उन्हें कोई दिक्कत होती है तो वे कस्टमर केयर से कनेक्ट कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।