iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर, मिलने जा रहे हैं 5 कमाल के फीचर्स; देखें लिस्ट iPhone users in India will get these five Apple Intelligence features in April with iOS 18.4, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर, मिलने जा रहे हैं 5 कमाल के फीचर्स; देखें लिस्ट

भारत में ऐपल आईफोन यूजर्स को लंबे वक्त से Apple Intelligence फीचर्स का इंतजार था। लेटेस्ट अपडेट के बाद कंपनी अप्रैल में खास फीचर्स का फायदा यूजर्स को देने वाले हैं।

Mon, 27 Jan 2025 05:54 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर, मिलने जा रहे हैं 5 कमाल के फीचर्स; देखें लिस्ट

ऐपल ने पिछले साल अपने लेटेस्ट iPhone 16 लाइनअप के साथ Apple Intelligence फीचर्स की घोषणा की थी, जिनका फायदा चुनिंदा डिवाइसेज को मिलेगा। अब सामने आया है कि भारत में iOS 18.4 का रोलआउट अप्रैल में हो सकता है और यह अपडेट खास फीचर्स का फायदा आईफोन यूजर्स को देगा। नए अपडेट के बाद Siri को बेहतर कमांड्स दिए जा सकेंगे और डिवाइस की बाकी फंक्शनैलिटी में भी सुधार होगा।

ऐपल इंटेलिजेंस का फायदा भारतीय यूजर्स को अपनी लैंग्वेज US English या फिर Canadian English सेट करने पर मिल रहा है। इसके अलावा ऐपल इंटेलिजेंस का ऐक्सेस अभी केवल ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और UK में रहने वाले यूजर्स को दिया गया है। भारत में इन फीचर्स को अप्रैल महीने में रोलआउट किया जा सकता है। कंपनी ने खुद इस बारे में कन्फर्मेशन दिया है। आइए आपको नए अपडेट में मिलने वाले 5 फीचर्स के बारे में बताते हैं।

AI-powered Siri

अपडेट के बाद सबसे बड़ा बदलाव यूजर्स को Siri में देखने को मिलेगा। वर्चुअल असिस्टेंट पहले के मुकाबले कहीं स्मार्ट हो जाएगा और ढेर सारे काम बोलकर ही किए जा सकेंगे। यूजर्स को Siri से जुड़े सुझाव भी दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या iPhone में एंड्रॉयड से ज्यादा दिखता है कैब का किराया? Ola, Uber का जवाब

Personal Context

वॉइस असिस्टेंट अब आपकी चीजें याद रखेगा और पुरानी बातों के हिसाब से नए सुझाव मिलेंगे। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि आप Siri से अपने बारे में पूछ सकते हैं और किसी ईमेल से लेकर पासपोर्ट नंबर वगैरह सबकी जानकारी दी जाएगी। आप लगातार एकदूसरे से जुड़े कई सवाल भी पूछ सकते हैं। जैसे, 'Hey Siri How is the weather in Delhi?' इसके बाद 'How is the traffic?' पूछने के बाद आपको दिल्ली के ट्रैफिक का हाल ही बताया जाएगा।

On-Screen Awareness

ऐपल इंटेलिजेंस के साथ आपको स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के साथ इंटरैक्ट करने का विकल्प मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपको स्क्रीन पर किसी का कॉन्टैक्ट कार्ड दिख रहा है तो आप Siri को कमांड देकर इस कॉन्टैक्ट कार्ड को एड्रेस बुक में सेव कर सकते हैं। इसी तरह किसी नंबर पर कॉल भी किया जा सकता है।

Taking Action in Apps

यूजर्स को सीमलेस इंटरैक्शंस अलग-अलग ऐप्स में करने का विकल्प Siri के साथ मिलने जा रहा है। इसके बाद यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स में जाकर कोई टास्क पूरे नहीं करने होंगे और ईमेल भेजने से लेकर फोटो एडिट करने जैसे काम भी Siri से बोलकर किए जा सकेंगे। उदाहरण के लिए आपको पहले से ड्राफ्ट किया गया कोई ईमेल भेजने के लिए कहना होगा, 'Hey Siri, Send that email I drafted last month.'।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपडेट के बाद खराब हो रही iPhones की परफॉर्मेंस, ऐपल को सरकार का नोटिस

New Emojis

लेटेस्ट अपडेट में ऐपल हर बड़े अपडेट की तरह ही नए इमोजी भी शामिल किए जाएंगे। यूनिकोड कॉन्ट्रियम ने पहले ही जानकारी दी है कि कौन से इमोजी यूजर्स को मिलने वाले हैं। इनमें फिंगरप्रिंट, आंखों के नीचे काले घेरों वाला चेहरा, रूट वेजिटेबल्स और शॉवेल जैसे इमोजी शामिल हैं।

ऐपल ने अपना न्यूज समरी फीचर भी कुछ वक्त के लिए पॉज कर दिया था लेकिन इसे अपडेट के साथ सुधार करते हुए फिर डिवाइसेज का हिस्सा बनाया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।