Flipkart Big Billion Days Sale 2025 Top five best Smartphone Deals You Can not Miss Flipkart Big Billion Days सेल में सबसे सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन, टॉप-5 डील्स
More
Hindi NewsफोटोFlipkart Big Billion Days सेल में सबसे सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन, टॉप-5 डील्स

Flipkart Big Billion Days सेल में सबसे सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन, टॉप-5 डील्स

Flipkart पर सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2025 इसी महीने शुरू होने वाली है। इस दौरान ढेरों डिवाइसेज बड़ी छूट पर मिलेंगे और हम टॉप-5 स्मार्टफोन डील्स के बारे में यहां बता रहे हैं। 

Pranesh TiwariFri, 5 Sep 2025 06:30 PM
1/6

बिग बिलियन डेज सेल की टॉप-5 स्मार्टफोन डील्स

फेस्टिव सीजन से पहले Flipkart ने अपनी सबसे बड़ी एनुअल सेल Big Billion Days की घोषणा कर दी है। यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी और इस दौराने छूट पर मिलने वाली डील्स का खुलासा हो रहा है। सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर लैपटॉप, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंसेज सब शामिल हैं। हम ऐसे टॉप-5 स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनपर मिलने वाली डील्स पर आपकी नजर जरूर रहनी चाहिए।

2/6

iPhone 16

ऐपल की लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव डील्स iPhone पर मिलने वाली हैं। खासकर iPhone 16 हाइलाइट हो सकता है। दावा है कि यह फोन ऑफर्स के साथ 70 हजार या फिर 60 हजार रुपये से कम में मिल सकता है।

3/6

Poco X7 Pro

पोको स्मार्टफोन मिडरेंज सेगमेंट में खूब पसंद किया जाता है और इसकी कीमत सेल के दौरान 20 हजार रुपये से कम रह जाएगी। अभी यह 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।

4/6

Samsung Galaxy S24 FE

सैमसंग के पिछले फैन एडिशन स्मार्टफोन को 59,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन Flipkart सेल के दौरान यह डिवाइस 35 हजार रुपये से भी कम कीमत पर आ सकता है। यह डिवाइस प्रीमियम-एंड प्रोसेसर और पावरफुल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

5/6

Google Pixel 9 series

गूगल पिक्सल 10 सीरीज हाल ही में लॉन्च हुई है और इसके बाद Pixel 9 सीरीज पर खास छूट का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। इस लाइनअप के सभी फोन Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल सकते हैं। इनपर खास कार्ड डिस्काउंट्स अलग से दिए जाएंगे।

6/6

Samsung Galaxy S24

सैमसंग का फ्लैगशिप फोन सेल के दौरान 40 हजार रुरये से भी कम कीमत पर ऑफर्स के बाद ऑर्डर किया जा सकेगा। फोन पिछले साल 79,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ था और ऐसे में इसकी कीमत बेहद कम होने पर यूजर्स को धांसू वैल्यू मिलेगी। हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही दिया जाएगा।