36 करोड़ Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, 4000 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन अब एकदम FREE
भारती एयरटेल अपने करीब 36 करोड़ सब्सक्राइबर्स को करीब 4000 रुपये कीमत वाला Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री में दे रहा है। इसे Airtel Thanks ऐप में जाकर क्लेम किया जा सकता है।

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स को तगड़ा गिफ्ट दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि हाल ही में Adobe के साथ हुई इसकी पार्टनरशिप के बाद करीब 36 करोड़ यूजर्स को Adobe Express Premium का एक साल का सब्सक्रिप्शन एकदम FREE दिया जाएगा। खास बात यह है कि ऑफर का फायदा मोबाइल और ब्रॉडबैंड के अलावा कंपनी के DTH यूजर्स को भी दिया जा रहा है।
आखिर क्या है Adobe Express Premium?
Adobe Express एक बेहद लोकप्रिय ऑल-इन-वन कंटेंट क्रिएशन टूल है और इसकी मदद से यूजर्स को पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, रील्स से लेकर प्रेजेंटेशन और बैनर्स तक बनाने का विकल्प मिलता है। इसका प्रीमियम वर्जन वैसे तो पेड है लेकिन एयरटेल यूजर्स को पूरे 12 महीने इसका एकदम FREE ऐक्सेस दिया जाएगा। प्रीमियम वर्जन में यूजर्स को ढेरों एडवांस्ड फीचर्स का ऐक्सेस मिल जाता है।
प्रीमियम के साथ मिलने वाले एडवांस्ड और AI-पावर्ड फीचर्स की बात करें तो उनकी लिस्ट में AI इमेज जेनरेशन, बैकग्राउंड रिमूवल, टेक्स्ट-टू-इमेज टूल, वीडियो एडिटिंग, ऑटो कैप्शन, प्रीमियम टेम्प्लेट्स और हजारों प्रोफेशनल फॉन्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा Adobe Stock के प्रीमियम असेट्स, 100GB क्लाउड स्टोरेज और बिना वाटरमार्क के कंटेंट एक्सपोर्ट करने का विकल्प मिल जाता है।
Airtel यूजर्स को ऐसे मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
अगर आप एयरटेल यूजर हैं और फ्री सब्सक्रिप्शन क्लेम करना चाहते हैं तो आपको Airtel Thanks App ओपेन करना होगा। इसके बाद ऐप के रिवॉर्ड्स या OTT सेक्शन में जाने के बाद Adobe Express Premium ऑफर दिखेगा। इसपर टैप करने के बाद Adobe अकाउंट से लॉगिन या इसके लिए साइन-अप करते ही सब्सक्रिप्शन ऐक्टिव हो जाएगा। पूरे एक साल तक आपको फ्री में सारे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
इन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद ऑफर
कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, स्टूडेंट्स, बिजनेस ओनर्स और डिजिटल मार्केटिंग करने वालों के लिए एयरटेल का यह ऑफर बेहतरीन है। उन्हें बिना कोई महंगा सॉफ्टवेयर खरीदे प्रो-लेवल कंटेंट बनाने का विकल्प मिलने लगेगा। बता दें, एयरटेल की कोशिश अपने सब्सक्राइबर्स को डिजिटल क्रिएशन टूल्स देने की भी है और कंपनी इसके साथ नए यूजर्स को अट्रैक्ट भी करना चाहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन