Jio vs Airtel vs Vi: 300 रुपये से कम में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, अनलिमिटेड कॉल और डेली डाटा सब
300 रुपये से कम कीमत में Jio, Airtel और Vi डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अलग-अलग ऐप सब्सक्रिप्शन के साथ कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहे हैं। यूजर्स तीनों में से अपने लिए बेस्ट प्लान चुन सकते हैं।

भारत में टेलिकॉम सेक्टर की तीन बड़ी कंपनियां Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) हर बजट में प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स ऑफर करती हैं। अगर आप 300 रुपये से कम कीमत में ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसमें डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स मिलें, तो यह कंपैरिजन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। हम Jio, Airtel और Vi के उन प्रीपेड प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं जो 300 रुपये से कम कीमत में आते हैं और डाटा, कॉल्स या वैलिडिटी के मामले में बेहतर विकल्प हैं।
Jio का 259 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio प्लान उन यूजर्स के लिए है जो रोजाना डाटा के साथ OTT ऐप्स का फायदा भी चाहते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1.5GB डेली डाटा और 100 SMS रोजाना मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी मंथली रखी गई है। एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर इसमें Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
Jio का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो का Rs 299 का प्लान ज्यादा डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें 2GB डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना मिलते हैं। इसके साथ Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है, जिससे यह एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाता है।
Airtel का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Airtel का यह का प्रीपेड प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो डाटा के साथ वैल्यू-एडेड सर्विसेज भी चाहते हैं। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, 1.5GB डेली डाटा, 100 SMS रोजाना और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स को Apollo 24/7, Wynk Music और Hello Tunes जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Vi का 296 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Vodafone Idea का 296 रुपये वाला प्लान बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेली डाटा और 100 SMS रोजाना दिए जाते हैं। साथ ही, इसमें Vi Movies और Live TV का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
Vi का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Vi प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेली डाटा और एक्सट्रा 3GB डाटा दिया जाता है। इसके अलावा, Weekend Data Rollover और Binge All Night जैसे खास बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोजाना और Vi Movies व Live TV का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन