maukesh Khanna slams samay raina after watching his comeback video people trolled shaktiman back मुकेश खन्ना ने समय रैना पर निकाली भड़ास; कहा- कुत्ते की दुम, लोगों ने शक्तिमान को ही किया ट्रोल, Web-series Hindi News - Hindustan
More

मुकेश खन्ना ने समय रैना पर निकाली भड़ास; कहा- कुत्ते की दुम, लोगों ने शक्तिमान को ही किया ट्रोल

समय रैना के लेटेस्ट वीडियो पर अब मुकेश खन्ना का रिएक्शन आया है। उन्होंने समय के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और काफी उल्टा-सीधा कहा। मुकेश के वीडियो पर लोग उन्हें ही ट्रोल कर रहे हैं।

Thu, 9 April 2026 10:19 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
मुकेश खन्ना ने समय रैना पर निकाली भड़ास; कहा- कुत्ते की दुम, लोगों ने शक्तिमान को ही किया ट्रोल

समय रैना का यूट्यूब पर कमबैक चर्चा में है। उन्होंने अपने चैनल पर एक वीडियो डाला। इसमें इंडियाज गॉट लैटेंट से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी और बीते एक साल में उन पर जो बीती, उसके बारे में बात की है। समय रैना ने मुकेश खन्ना का भी मजाक उड़ाया था। अब शक्तिमान को इस बात पर गुस्सा आ गया है। उन्होंने समय रैना के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर जमकर भड़ास निकाली है। मु्केश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा है कि कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है। समय रैना को उल्टा-सीधा बोलने पर लोग मुकेश खन्ना को ट्रोल कर रहे हैं।

मुकेश खन्ना ने निकाली भड़ास

समय रैना ने अपने चैनल पर एक स्पेशल वीडियो डाला है- समय रैना स्टिल अलाइव। इसमें उन्होंने कॉमेडी के बहाने कई लोगों को लपेटा। उन्होंने मुकेश खन्ना का भी जिक्र किया जिन्होंने इंडियाज गॉट लैटेंट के वक्त समय रैना को खरी-खोटी सुनाई थी। अब मुकेश खन्ना ने पलटवॉर किया है। मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी। समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा-सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ। पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा। मारा। फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज ही बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बैठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय ने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर कसा तंज; कहा- सब आ गए थे हमें खाने

यूट्यूब पर कहे आपत्तिजनक शब्द

अपने यूट्यूब चैनल पर मुकेश खन्ना ने कुछ अपशब्द कहे, इसके बाद बोले, 'मैं ज्यादा घुमा-फिरा के बात नहीं करूंगा। मैं एक ऐसे महाशय की बात कर रहा हूं जिसका नाम समय रैना है, जो फिर से वापस आकर दिखा रहा है कि मेरी देखो दुम वैसी की वैसी है और लेकर आया एक वीडियो जिसमें हंस रहे हैं लोग तालियां मार रहे हैं लोग। मुझे नहीं मालूम कि वहां पर लोग थे या सिर्फ आवाजें जो आजकल जो मैकेनिकल आवाजें लाफ्टर भरी जाती है वो भर के ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि मैं अभी भी अलाइव हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 पुलिसवाले बैठकर देखने लगे एपिसोड्स... समय रैना ने बताया, क्यों डिलीट किया शो

याद दिलाई कॉन्ट्रोवर्सी

मुकेश आगे बोलते हैं, 'अरे आप अलाइव नहीं है। आप अभी भी कुत्ते हैं साहब। अलाइव होने का सिर्फ बहुत बड़ी बात नहीं है। आप अलाइव रहकर करते क्या हो वो बहुत बड़ी बात मानी जाती है। आप करते क्या हो? आपने क्या किया है? इतनी बड़ी हरकत आपके शो में हो गई थी जिसके लिए पूरा देश आप पर चढ़ गया था ऑलमोस्ट जिसकी वजह से आपके ऊपर एफआईआर हुए हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब IGL विवाद के बाद समय के पास आया उनकी मां का कॉल, बताते हुए रो पड़े कॉमेडियन

किसी को हर्ट करना नहीं डेमोक्रेसी

मुकेश खन्ना ने समय के लोकतांत्रिक देश में रहने वाली बात के जवाब में कहा, 'डेमोक्रेटिक कंट्री का मतलब ये नहीं होता कि आपको अभिव्यक्ति के आजादी का मतलब ये नहीं है कि आप दूसरों को हर्ट करें। अभिव्यक्ति में किसी भी संविधान में भी नहीं लिखा हुआ है कि आप कुछ भी बोलिए साहब।'

शक्तिमान से कौन लड़ सकता है

मुकेश खन्ना बोले कि अगर समय रैना ने मुकेश खन्ना को इन्वॉल्व किया होता तो वह नहीं बोलते। वह शक्तिमान के बारे में बोले हैं। बोले, 'शक्तिमान से कौन लड़ सकता है, फिर भी आप लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसलिए नहीं आया हूं कि शक्तिमान को उसने इनवॉल्व किया है क्योंकि मुझे मालूम है शक्तिमान की इमेज इतनी स्ट्रांग है कि तुम जैसा बच्चा कितना भी माउंट एवरेस्ट पे खड़े होकर, आइफल टावर पर खड़े होकर भी बोल दे शक्तिमान के खिलाफ कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। '

लोगों ने मुकेश को ही किया ट्रोल

मुकेश खन्ना के इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें ही ट्रोल किया है। एक ने लिखा है, सर बचपन में शक्तिमान देखकर बिल्डिंग से कूद गया था। मैं अभी तक लंगड़ा हूं। एक कमेंट है, यह आदमी अलग ही भ्रम में है। एक ने लिखा है, देश में क्राइम हो रहे हैं उस पर बोल ले, जोक के पीछे पड़ गया है। एक और ने कमेंट किया है, क्यों अपनी लेगेसी को मिट्टी में मिला रहे हो दादाजी। एक कमेंट है, इसका मतलब सर ने भी देखा है पूरा शो।

क्या बोले थे समय रैना

समय रैना एक साल पहले अपने साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बात कर रहे थे। इसमें उन्होंने उन लोगों का जिक्र किया जो उस वक्त समय रैना पर भड़के थे। इनमें मुकेश खन्ना का नाम भी था। समय बोले थे, 'उस टाइम पर सब हमें खाने आ गए थे। शक्तिमान आ गया था। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे यार, सॉरी शक्तिमान। शक्तिमान कह रहा था, क्या असर पड़ेगा इनके कॉन्टेंट का बच्चों पर। शक्तिमान देखकर हर महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देखकर बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई। तू क्या मॉरल ग्राउंड लेकर बैठा है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।