Samay Raina Big Announcement India Got Latent Season 2 Recalls his pain during controversy Hugs Balraj Ghai समय रैना बोले और भी 'वाइल्ड' होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’, कहा- खुश हूं कि विवाद हुआ, Web-series Hindi News - Hindustan
More

समय रैना बोले और भी 'वाइल्ड' होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’, कहा- खुश हूं कि विवाद हुआ

समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर बात की है। उन्होंने बताया कि उस दौरान वो किन-किन चीजों से गुजरे। इसी के साथ समय रैना ने अपने फैंस को एक खुशखबरी भी दी है। उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 का ऐलान कर दिया है। 

Wed, 8 April 2026 11:33 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
समय रैना बोले और भी 'वाइल्ड' होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’, कहा- खुश हूं कि विवाद हुआ

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना देश के टॉप कॉमेडियन्स में से एक हैं। पिछले साल समय रैना अपने एक शो इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से विवादों में आ गए थे। अब समय रैना ने 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में बताया है कि उस दौरान वो किन-किन चीजों से गुजरे। साथ ही, उन्होंने अपने फैंस को एक खुशखबरी भी दी है। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन लेकर आएंगे। फैंस सीजन 2 के ऐलान को लेकर काफी उत्साहित हैं।

समय रैना लेकर आएंगे लेटेंट का सीजन 2

समय रैना ने अपने वीडियो के अंत में बताया कि उन्हें इंडियाज गॉट लेटेंट करने में मजा आता था और वो इसका सीजन 2 लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में सिर्फ मजे करने हैं। समय रैना ने इस वीडियो में बताया कि कैसे उनके दोस्त बलराज इस मुश्किल वक्त में उनके साथ रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'8 बार पूछा था', समय ने बाताया क्यों नहीं हटाया था रणवीर का वो विवादित सवाल?

समय ने कहा- खुश हूं कि ये घटना हुई

समय रैना ने कहा कि वो खुश हैं कि उनके साथ ये हुआ क्योंकि ये घटना उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक हो गई है। इस घटना ने उन्हें और ज्यादा समझदार बना दिया है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें साफ समझ आ गया है कि जीवन में उन्हें क्या चाहिए अब। समय ने कहा, “उन्हें पूरी तरह से ये गेम समझ आ गया है। ये जो इंटरनेट है, पब्लिक पर्सेप्शन है, ये जो फेम है, ये सब एक गेम है। ये आपको रियल नहीं बनने देता है क्योंकि तुम लोगों के प्यार के पीछे भागते हो, ताकि लोग तुम्हें पसंद करें, तुम पैसा कमाओ। पैसा मैंने अब कमा लिया है, अब मुझे वो करना है जो मुझे हमेशा से दिल करता था, लोगों को लोगों को पसंद आए या न आए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, कहा- अपने बेटे को क्यों खड़ा नहीं कर पाए?

दोस्त बलराज को समय ने लगाया गले

समय आगे कहते हैं, “रही बात मेरे शो की, तो मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा हाई प्वाइंट पर मेरा शो खत्म हो सकता था। थोड़ा पॉज लेकर समय बोलते हैं- मुझे इसे दोबारा बोलने दीजिए… मुझे नहीं लगता है कि इससे ज्यादा हाई प्वाइंट पर मेरे शो का पहला सीजन खत्म हो सकता था। शो तो मैं लाऊंगा भाई क्योंकि मजा आता था वो शो करने में। मुझे बस…अब जब तक हूं इस दुनिया में, मुझे मजे करने हैं। मैं चाहता हूं मैं एक वाइल्ड शो करूं। इंटरनेट पर कट-कुट के एक सॉफ्टी वर्जन डालेंगे। मैं आप सबके फोन रख लूंगा और कंटेस्टेंट से पहला ही सवाल पूछुंगा- वुड यू रादर…”। वीडियो के अंत में समय रैना के दोस्त बलराज स्टेज पर आते हैं और अपने दोस्त को गले लगाते हैं। वहीं, वहां बैठे दर्शक दूसरे सीजन के अनाउंसमेंट पर उत्साहित होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब IGL विवाद के बाद समय के पास आया उनकी मां का कॉल, बताते हुए रो पड़े कॉमेडियन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।