1/8ओटीटी पर सब देख चुके हैं। थिएटर जाने का मन नहीं। कम समय में फुलऑन एंटरटेनमेंट चाहिए वो भी फ्री? तो आपके लिए शॉर्ट मूवीज बेस्ट ऑप्शन हैं। अब कौन सी शॉर्ट स्टोरी देखी जाए जो आपको सोचने पर मजबूर कर दे या या बढ़िया ट्विस्ट वाली हो, अगर ये सवाल मन में हो तो यहां आपके लिए 7 बेहतरीन शॉर्ट फिल्मों के ऑप्शंस हैं। कुछ को मिलियन व्यूज मिले हैं तो कुछ आईएमडीबी पर 8+ हैं।

शॉर्ट फिल्म कृति के राइटर और डायरेक्टर फराह खान के पति शिरीष कुंदर हैं। मूवी में मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे जैसी स्टारकास्ट है। इसे यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मनोज बाजपेयी ने फिल्म में सपन का रोल निभाया है। उनको एक लड़की से प्यार हो जाता है जिसका नाम कृति है। लड़की असली है या सपन का भ्रम ये आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। फिल्म सस्पेंस, थ्रिलर, मिस्ट्री है।

छज्जू के दही भल्ले शॉर्ट मूवी की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म एक यंग कपल की कहानी है जो कि डिजिटल डेटिंग के फायदे और नुकसान पर बेस्ड है। मूवी का जॉनर कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस है।

कॉल हिम एडी काफी इंट्रेस्टिंग मूवी है। इसमें संजय सूरी प्रोफेशनल कडलर बने हैं। वह लोगों को इमोशनल कंफर्ट देते हैं। आईएमडीबी पर इस शॉर्ट फिल्म की रेटिंग 8.2 है।

यह एक इमोशनल और शॉकिंग फिल्म है। मां-बेटे के बीच बॉन्डिंग की कहानी है, जो कि पाकिस्तान में रहते हैं। 8.3 रेटिंग वाली इस शॉर्ट मूवी की लीड एक्ट्रेस रसिका दुग्गल हैं। बच्चा अपने बर्थडे पर स्कूल बैग की मांग करता है। उसकी विश तो पूरी हो जाती है पर कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी।

मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म को यूट्यूब पर 14 मिलियन व्यूज मिले हैं। कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की है, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ले आएगी।

द ट्विस्ट फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। यह स्कूल के बच्चों की कहानी है लेकिन देखकर मजा आएगा। देखिए क्या होता है जब स्कूल की सबसे पॉप्युलर लड़की एक लड़के से मदद मांगती है।

फिल्म के डायरेक्ट नीतेश तिवारी हैं। एक्टर्स हैं साक्षी तंवर और अनुराग अरोड़ा। यह एक औरत की कहानी है जो घर-परिवार की जिम्मेदारियों को बीच खुद को भूल जाती है।
