Amid Amid Samay Raina Roasting Row Amitabh Bachchan Talks About Anxiety Post Goes Viral On Social Media समय रैना के रोस्टिंग विवाद के बीच अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- 'अपनी 'मनमानी' बंद...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

समय रैना के रोस्टिंग विवाद के बीच अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- 'अपनी 'मनमानी' बंद...'

बीते दिनों एक्टर एजाज खान ने भी समय रैना की इस हरकत पर उन्हें लताड़ लगाई और उन्हें धमकी दे डाली। ऐसे में अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में एंग्जाइटी और नए आइडियाज को बैलेंस करने के बारे में लिखा है।

Sat, 11 April 2026 06:11 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
समय रैना के रोस्टिंग विवाद के बीच अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- 'अपनी 'मनमानी' बंद...'

कॉमेडियन समय रैना ने कंट्रोवर्सी के बाद अपने नए स्टैंड-अप शो 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) से धमाकेदार वापसी की है। नए शो की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर से समय रैना विवादों में आ गए हैं। समय ने अपने स्पेशल 'स्टिल अलाइव' शो में अमिताभ बच्चन पर एक जोक मारा था, जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हो रही है। बीते दिनों एक्टर एजाज खान ने भी समय रैना की इस हरकत पर उन्हें लताड़ लगाई और उन्हें धमकी दे डाली। ऐसे में अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में एंग्जाइटी और नए आइडियाज को बैलेंस करने के बारे में लिखा है। बिग बी के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर सभी का ध्यान खींचा है।

'इंटरनेट का तूफान इतना तेज चलता है कि...'

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'हर दिन नए विचार और कल्पनाएं लेकर आते हैं और हर एक को उतनी ही लगन से आगे बढ़ाने की इच्छा भी, जितनी उसकी जरूरत हे। यह सब एक ही बार में नहीं किया जा सकता, इसलिए आप 'एक समय में एक' के सिद्धांत पर काम करते हैं... ठीक है..., लेकिन मन लगातार उन कामों की याद दिलाता रहता है कि अभी क्या-क्या करना बाकी है और उनकी चिंता भी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सबसे पहले मैं पाकिस्तान जाऊंगा...', ‘धुरंधर 2’ फेम माधवन का वीडियो वायरल

इस उम्मीद में कि मन अपनी 'मनमानी' बंद कर देगा

यही नहीं बिग बी ने आज की तेज रफ्तार दुनिया में, जहां जानकारी लगातार बदलती रहती है, किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करने की मुश्किल के बारे में भी बात की। उन्होंने आगे कहा, 'तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं... इस उम्मीद में कि मन अपनी 'मनमानी' बंद कर देगा, लेकिन नहीं, ऐसा नहीं होता और इंटरनेट का तूफान इतनी जोर से चलता है कि आपका ध्यान इतनी सारी चीजों की ओर खींच लेता है कि यह तय करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि 'असली चीज' क्या और कौन सी है। ऐसी चीजों की कमी, जो जरूरी हो सकती है, कभी-कभी नजरअंदाज हो जाती है या फिर आप हर चीज पर ध्यान देना चाहते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'इस बदतमीज आदमी को...', समय रैना ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, भड़के एजाज खान

समय ने अभिषेक के लिए कही थी ये बात

दरअसल, समय ने अपने नए स्टैंड-अप शो में कहा था, 'मन में ख्याल आ रहा था कि अमिताभ बच्चन से पूछें- सर, आपने इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर। यह नहीं किया ना मैंने वहां पर। मैंने यह कि मेरी दादी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं।' इस वीडियो के सामने आने के बाद एजाज खान ने उन्हें बदतमीज आदमी कहा और सुधर जाने की बात कही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शो ने TRP में तोड़ा 'रामायण' का रिकॉर्ड, 23 साल बाद भी कोई नहीं दे पाया टक्कर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।