1 घंटे 47 मिनट की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड, अनुराग कश्यप की बहन ने की है डायरेक्ट
Netflix Weekend Watch: अगर आप वीकेंड पर अच्छी फिल्म देखना चाहते हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा फिल्म का नाम बता रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा के शौकीन हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही एक हिंदी फिल्म के बारे में बता रहे हैं। ये फिल्म 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड हो रही है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है अक्क्यूस्ड।
कौन हैं इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर के प्रोड्यूसर्स
अक्क्यूस्ड में कोंकणा सेन और लापता लेडीज एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा लीड रोल में नजर आई हैं। अक्क्यूस्ड एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स की बात करें तो फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और अदार पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है।
लेस्बियन कपल के रोल में नजर आईं कोंकणा और प्रतिभा
1 घंटे 47 मिनट की इस फिल्म की कहानी में कई परते हैं। फिल्म जहां एक तरफ कोंकणा सेन के किरदार पर लगे गंभीर आरोपों पर बात करती है। वहीं, साथ में ये फिल्म लेस्बियन कपल की लव स्टोरी के बारे में भी बात करती है। इस फिल्म में कोंकणा सेन और प्रतिभा रांटा एक लेस्बियन कपल की भूमिका निभाते नजर आए हैं।
क्या है फिल्म अक्क्यूस्ड का प्लॉट?
इस फिल्म के प्लॉट की बात करें तो कोंकणा सेन ने एक नामी सर्जन का किरदार में निभाया है। कहानी यूनाइटेड किंगडम में रची गई है। कोंकणा और प्रतिभा का किरदार बच्चा अडॉप्ट करने वाले होते हैं कि तभी कोंकणा सेन शर्मा के किरदार पर अपने मरीजों के साथ सेक्सुअल मिसकनडक्ट का आरोप लग जाता है। कोंकण का किरदार बेकसूर है या गुनहगार, कहानी इस चीज के इर्दगिर्द घूमती है। वहीं, प्रतिभा रांटा के किरदार के सामने चुनौती होती है कि वो अपने पार्टनर पर विश्वास करे या जो उसके बारे में बोला जा रहा है उसे मान ले।
कितनी है अक्क्यूस्ड की आईएमडीबी रेटिंग
नेटफ्लिक्स की अक्क्यूस्ड की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 4.5 है। वहीं, नेटफ्लिक्स पर आज यानी 7 मार्च ये फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में तीसरे नंबप पर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विद लव फिल्म है। वहीं, दूसरे पर वॉर मशीन है।
अनुभूति कश्यप की डायरेक्ट की हुईं अन्य फिल्में
अनुभूति कश्यप की बात करें तो वो अपने भाई अनुराग कश्यप के साथ गैंग्स ऑफ वासेपुर, डेव डी और दैट गर्ल इन येलो बूट्स जैसी फिल्मों पर काम किया है। इसके अलावा अनुभूति कश्यप को आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन