7 Hindi psychological thriller short films on YouTube watch for free यूट्यूब पर फ्री में देखें ये 7 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में, सिर घुमा देगा सस्पेंस
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनयूट्यूब पर फ्री में देखें ये 7 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में, सिर घुमा देगा सस्पेंस

यूट्यूब पर फ्री में देखें ये 7 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में, सिर घुमा देगा सस्पेंस

  • अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपको सात ऐसी शॉर्ट फिल्में के नाम बता रहे हैं जिसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। इन फिल्मों के देख यकीनन आपका दिमाग घूम जाएगा।

Harshita PandeyFri, 14 Feb 2025 05:10 PM
1/8

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में

अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं और आपके पास वक्त की कमी है तो हम आपको सात शॉर्ट साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के नाम बता रहे हैं। आप ये फिल्में यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

2/8

गुत्थी (द रिडल)

गुत्थी (द रिडल) 27 मिनट 48 सेकेंड की शॉर्ट फिल्म है। फिल्म की कहानी एक राइटर और कूड़ा बीनने वाले के इर्द-गिर्द घूमती है। राइटर को अपनी अगली कहानी समझ नहीं आ रही होती है। इसी दौरान राइॉटर कूड़ा बीनने वाले को घर में बुलाता है। उसके जीवन के बारे में जानता है। बातचीत के दौरान जो बातें खुलती हैं वो आपका सिर घुमा देंगी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

3/8

रश्क

रश्क 14 मिनट और 32 सेकेंड की फिल्म है। इस फिल्म में एक बिजनेसनमैन की पत्नी की हत्या हो जाती है। पुलिस उस हत्या की जांच शुरू करती है। यह फिल्म शुरुआत से अंत तक आपको बांधे रहेगी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

4/8

कृति

मनोज बाजपेयी और राधिका आप्टे की फिल्म कृति 18 मिनट 50 सेकेंड की फिल्म है। यह एक मिस्ट्री साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

5/8

राह

अपूर्व मिश्रा और यूसुफ हक्कानी की फिल्म राह 14 मिनट 25 सेकेंड की फिल्म है। इस फिल्म में एक शख्स किसी दूसरे शख्स को लिफ्ट देता है। जो शख्स लिफ्ट लेता है वो एक हत्यारा होता है। फिल्म की कहानी इन दोनों किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

6/8

पात

14 मिनट 12 सेकेंड की फिल्म पात आपका दिमाग घुमा देगी। कई बार होता है कि जीवन में कुछ ऐसा हो जाता है जिसके जख्म भुला पाना आसान नहीं होता है। फिल्म का किरदार माया कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रही है। फिल्म की कहानी उसकी मेंटल हेल्थ को दिखाती है। आपको ये फिल्म बहुत कुछ सोचने को मजबूर कर देगी।

7/8

वन वीमेन मैन

18 मिनट 48 सेकेंड की इस फिल्म को संदीप मंडल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है। फिल्म में एक ऐसी कहानी दिखाई गई है जहां मुख्य किरदार की पत्नी की मौत हो जाती है। उस शख्स को अपनी पत्नी की नर्स से प्यार हो जाता है, लेकिन वो अपनी पत्नी की यादों को मिटा नहीं पा रहा है।

8/8

द सैलून

द सैलून 18 मिनट 30 सेकेंड की फिल्म है। फिल्म सीरियल किलर की कहानी दिखाती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.7 है।