Netflix Top Real Crime Documentaries You Should Not Watch Alone नेटफ्लिक्स की टॉप सच्ची घंटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स की टॉप सच्ची घंटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

नेटफ्लिक्स की टॉप सच्ची घंटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

नेटफ्लिक्स पर कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन वाली फिल्में और सीरीज हैं, लेकिन कुछ ऐसी डॉक्यूमेंट्री भी हैं जिन्हें देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Sushmeeta SemwalThu, 5 March 2026 09:02 PM
1/8

नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री

नेटफ्लिक्स ओटीटी के पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक है। इसकी आज टॉप क्राइम थ्रिलर डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताते हैं जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

2/8

हाउस ऑफ सीक्रेट्स द बुराड़ी डेथ्स

हाउस ऑफ सीक्रेट्स द बुराड़ी डेथ्स साल 2018 के दिल्ली के बुराड़ी मामले की है जहां एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस केस ने सबको बड़ा झटका दिया था। इसमें मेंटल हेल्थ, अंधविश्वास जैसे मामले सामने आए थे।

3/8

मर्डर इन कोर्टरूम

इस क्राइम डॉक्यूमेंट्री के 3 पार्ट्स हैं और इसमें अक्कू यादव की स्टोरी दिखाई गई है एक क्रिमिनल की जिसे सतर्कता समूह के सदस्यों ने मार गिराया। कई सालों तक वह नागपुर के कस्तूरबा नगर में महिलाओं को डराकर रखता था। लेकिन फिर एक दिन जब वह कोर्ट में था तब 200 महिलाओं ने उस पर अटैक किया। इसमें पुलिस स्टाफ और जिन महिलाओं पर वो सब गुजरा वो सब दिखाया गया है।

4/8

मुंबई माफिया : पुलिस वर्सेस द अंडरवर्ल्ड 

1990 के दशक में मुंबई में डी-कंपनी (दाऊद इब्राहिम) के बढ़ते अपराध और उनसे निपटने के लिए पुलिस के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' की स्टोरी को दिखाता है।

5/8

करी एंड साइनाइट 

करी एंड साइनाइट साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें जॉली जोसेफ एक हाउसवाइफ की स्टोरी को दिखाया है जिस पर परिवार के 6 सदस्य को जहर देने का आरोप लगा था। यह काफी डार्क स्टोरी है।

6/8

क्राइम स्टोरीज इंडिया डिटेक्टिव 

यह भी एक सच्ची क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। इसमें बेंगलुरु पुलिस के रियल इन्वेस्टिगेट केस के बारे में दिखाया है। हर एपिसोड में एक नई इन्वेस्टिगेशन होती है जिसमें किडनैपिंग से लेकर मर्डर्स तक के केस शामिल हैं।

7/8

द इंडियन मुकेरजा स्टोरी बरिड द ट्रुथ 

इस नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में शीना बोरा मर्डर केस को दिखाया गया है जिसमें इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी के मर्डर करने का आरोप लगाया था।

8/8

सेक्शन 36

दिल्ली के नरेला एरिया पर आधारित रियल लाइफ केस पर यह क्राइम थ्रिलर आधारित है। इसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं।