netflix south film youth storyline will make you happy, IMdb rating shocked you जानिए क्या है नेटफ्लिक्स की नंबर 1 साउथ फिल्म यूथ की कहानी, IMDb पर मिली ये रेटिंग, Web-series Hindi News - Hindustan
More

जानिए क्या है नेटफ्लिक्स की नंबर 1 साउथ फिल्म यूथ की कहानी, IMDb पर मिली ये रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर फिल्म यूथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। आखिर क्या है इस फिल्म की कहानी जिससे पूरे देश में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। प्रवीण की जिंदगी बस सच्चा प्यार मिलने के बाद ऐसे बदल जाती है।

Wed, 22 April 2026 06:12 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए क्या है नेटफ्लिक्स की नंबर 1 साउथ फिल्म यूथ की कहानी, IMDb पर मिली ये रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर तमिल फिल्म यूथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। लेकिन इस फिल्म में आखिर क्या है कि इसे देश में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। फिल्म एक सिंपल सी लव स्टोरी पर बेस्ड है। लेकिन शुरू से अंत तक ये कहानी आपको अपनी सीट से हिलने भी नहीं देती। फिल्म की शुरुआत में कई ऐसे सीन आते हैं जो आपको खूब हंसाते हैं। लेकिन जैसेजैसे कहानी आगे बढ़ती है ये फिल्म ऑडियंस को इमोशनल भी करने लगती है। ऐसा बहुत कम फिल्मों में देखा गया है कि ऑडियंस को जुड़ाव महसूस होने लगे। लेकिन तमिल फिल्म देखने के बाद आप वैसा ही फील करोगे। IMDb पर इस फिल्म को 7 की रेटिंग मिली हुई है।

प्रवीण की लव स्टोरीज

फिल्म की कहानी 2014 पर बेस्ड एक 15 साल के लड़के प्रवीण की है। कहानी की शुरुआत में ही समझ आएगा कि प्रवीण और उसके पिता के बीच नहीं बनती। पिता हमेशा उसे ताना मारता है। लेकिन मां उसे सबसे ज्यादा प्यार करती है। मां को बेटे की पढ़ाई की टेंशन होती है, लेकिन प्रवीण का सपना होता है स्कूल का प्यार उसी से शादी और अपना घर बसाना। इसी दौरान प्रवीण को स्कूल की दिव्या, बस में मिलने वाली प्रिया और पड़ोस की लड़की पसंद आती है। एक साथ 3 लड़कियों से प्यार होता है।हालांकि, ये लड़कियां उसे पसंद नहीं करती। लेकिन प्रवीण को सच्चे प्यार की तलाश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली 10 शानदार वेब सीरीज

प्रवीण और प्रेषिका की मुलाकात

स्कूल में प्रवीण और उसकी गैंग बहुत बदनाम होती है। होमवर्क नहीं करने की वजह से टीचर प्रवीण और गैंग को क्लासरूम से बाहर खड़ी कर देती है।इसी दौरान बगल वाली क्लास से एक प्रेषिका नाम की लड़की भी बाहर सजा भुगत रही होती है। अब प्रवीण को प्रेषिका पसंद आने लगी है। दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है। आगे प्रेषिका, मणि से बचने के लिए झूठ बोल देती है कि वो प्रवीण से प्यार करती है। ये बात सुनकर प्रवीण हैरान हो जाता है। लेकिन प्रेषिका की दोस्त प्रवीण को पसंद करती है और वो चाहती है दोनों अलग हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार के करियर की 10 सबसे महंगी फिल्में, अधिकतर ने डुबोया मेकर्स का पैसा

प्यार में कोई कंडीशन नहीं होती

फिर एक सोनल लड़की से बातचीत होती है। सोनल को देखकर प्रवीण फिर स प्यार में पड़ जाता है। सोनल को करीब देखकर प्रेषिका को चिढ़ होने लगती है। बाद में प्रवीण की लाइफ में कन्कवाली यानी कनगा की एंट्री होती है। दोनों का रिश्ता बढ़ने लगता है। लेकिन कनगा के सपने हैं। वो प्यार में नहीं पड़ना चाहती। इसी दौरान कनगा कहती है कि अगर वो एग्जाम में पास हो गया तो वो उसे प्यार करेगी। अपना प्यार पाने के लिए प्रवीण दिन रात मेहनत करता है। जिस लड़के ने कभी पढ़ाई को सीरियसली नहीं लिया वो अब स्कूल का टॉपर बन जाता है। अंत में कनगा उसके पास आती है लेकिन प्रवीण अब बदल गया है वो प्यार में कंडीशन नहीं चाहता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबुल की दुआएं…एक मुस्लिम गीतकार जिसने बेटी की विदाई का दर्द गीत में उतार दिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।