netflix 10 most watched popular web series, dahmer, breaking bad, narcos, wednesday read here नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली 10 शानदार वेब सीरीज, IMDb रेटिंग उड़ा देगी होश, एक को मिली 9.5
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली 10 शानदार वेब सीरीज, IMDb रेटिंग उड़ा देगी होश, एक को मिली 9.5

नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली 10 शानदार वेब सीरीज, IMDb रेटिंग उड़ा देगी होश, एक को मिली 9.5

नेटफ्लिक्स की 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पॉपुलर वेब सीरीज। इन सीरीज में ऐसी कहानियों को दिखाया गया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हॉरर, क्राइम, थ्रिलर, साइंस फिक्शन और सस्पेंस से भरी ये सीरीज एक बार जरूर देखी जानी चाहिए। इनकी IMDb रेटिंग होश उड़ा देगी। 

Usha ShrivasWed, 22 April 2026 03:37 PM
1/11

नेटफ्लिक्स की 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स की 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज ये रहीं। एक को मिली है 10 में से 9.5 की रेटिंग।

2/11

पीकी ब्लाइंडर्स

पीकी ब्लाइंडर्स बहुत पॉपुलर शो है। सीरीज में इंग्लैंड को दिखाया गया है। इसे दुनिया का सबसे शानदार गैंगस्टर ड्रामा माना जा रहा है। इस सीरीज को IMDB पर 8.8 की रेटिंग मिली हुई है।

3/11

मनी हाइस्ट

मनी हाइस्ट दुनिया भर में अपनी अलग जगह बना चुकी है। इस सीरीज के पहले सीजन को खूब प्यार मिला था। शो के किरदार प्रोफेसर, रियो समेत सभी खूब मशहूर हुए। IMDb पर इस सीरीज को 8.2 की रेटिंग मिली हुई है।

4/11

डार्क

साल 2017-2020 में आई साइको थ्रिलर सीरीज डार्क आक भी होश उड़ा देती है। ये एक जर्मन भाषा की टाइम ट्रैवल पर बेस्ड सीरीज है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। IMDb पर 8.7 की रेटिंग मिली है।

5/11

नर्कोस

नर्कोस के 3 सीजन है। ये पाब्लो एस्कोबारपा की बायोपिक है जिसमें 1984 कोलंबिया पर इनका राज दिखाया गया था। थ्रिलर से भरी इस सीरीज को IMDb पर 8.8 की रेटिंग मिली है।

6/11

ब्रेकिंग बैड

ब्रेकिंग बैड इंग्लिश सीरीज है जिसके टोटल 5 सीजन आए हैं जिसके हिंदी डब वर्जन को पसंद किया गया। इसे क्राइम ड्रामा सीरीज का किंग कहा जाता है। इसका आखिरी सीजन जबरदस्त रहा है। इसे IMDb पर सबसे ज्यादा 9.5 की रेटिंग मिली हुई है।

7/11

ब्लैक मिरर

नेटफ्लिक्स की सबसे शानदार सीरीज है ब्लैक मिरर। इसके 5 सीजन है और हर सीजन की कहानी अलग है। साइंस फिक्शन देखने के शौक़ीन इस सीरीज को पसंद करेंगे। इसे IMDB पर 8.7 की रेटिंग मिली हुई है।

8/11

माइंड हंटर

माइंड हंटर नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है। साइकोलॉजी क्राइम थ्रिलर ये सीरीज आपको सीट से बांधे रखेगी। IMDB पर 8.6 की रेटिंग मिली हुई है।

9/11

स्ट्रेंजर थिंग्स

स्ट्रेंजर थिंग्स में कॉमेडी, रोमांस, एक्शन जबरदस्त तरीके से दिखाया गया है। सीरियस के साथ ही मजेदार है। इस सीरीज को IMDB पर 8.7 की रेटिंग मिली हुई है।

10/11

वेडनेसडे

वेडनेसडे की कहानी अलग दुनिया के लोगों की कहानी है। एक स्कूल है जिसमें ये सिखाया जाता है कि बिना इंसानों को खाए कैसे जीया जा सकता है। इस सीरीज को IMDB पर 8.8 की रेटिंग मिली हुई है।

11/11

डामर

एक ऐसा इंसान जो इंसानों का दिल निकालकर खाता है। इससे खतरनाक सीरीज अपने नहीं देखी होगी। इसमें कुल 10 एपिसोड हैं. IMDb पर इस सीरीज को 8.5 की रेटिंग मिली है।