1/11अक्षय कुमार के करियर की वो 10 फिल्म जिसपर लगा सबसे ज्यादा पैसा। इन फिल्मों का बजट कर देगा हैरान। (फिल्म के बजट की जानकारी IMDb से ली गई है।)

साल 2018 में आई फिल्म 2।0 में अक्षय कुमार को अलग ही किरदार में देखा गया था। उनका लुक खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में रजनीकांत लीड हीरो थे। इस फिल्म का बजट 540 करोड़ बताया गया था, फिल्म ने 675 करोड़ की कमाई की। फिल्म एवेरेज रही।

साल 2019 में आई फिल्म गुड न्यूज़ को करण जोहर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ, कियारा अडवानी जैसे एक्टर्स थे। फिल्म का बजट 105 करोड़ था। कमाई हुई थी 205 करोड़ की। फिल्म सुपरहिट थी।

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सूर्यवंशी साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे। फिल्म पर 160 करोड़ खर्च किए गए। डोमेस्टिक कमाई 195 करोड़ की हुई थी। फिल्म हिट रही।

साल 2025 में आई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख भी नजर आए थे। फिल्म क्रूज़ पर हुए मर्डर पर बेस्ड थी। मेकर्स ने इस फिल्म पर 225 करोड़ का बजट खर्च कर दिया। कमाई हुई 295 करोड़ की।

साल 2024 में आई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से ज्यादा का बताया गया है। जबकि 102 करोड़ की कमाई हुई थी। ये फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

अक्षय कुमार को 2024 में आई फिल्म स्काई फाॅर्स में देखा गया था। इस फिल्म को 160 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। लेकिन कमाई उतनी नहीं हो पाई। ये फिल्म एवेरेज रही।

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 पर मेकर्स ने 175 करोड़ का खर्चा किया था। इसके अलावा प्रमोशन और मार्केटिंग पर भी मोटी रकम लगाई गई, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट साबित हुई थी।

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे पर मेकर्स ने करीब 130 करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया था। लेकिन ये फिल्म 74 करोड़ की कमाई कर सिमट गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 का बजट 150 करोड़ से ऊपर बताया गया है। ये फिलन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सेमी हिट रही।

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभाया था। फिल्म का बजट 175 से 300 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। बताया जा रही कि फिल्म सिर्फ 90 करोड़ की कमाई कर पाई थी।
