is netflix telugu film anaganaga oka raju story is isnpired by this bollywood film जानिए नेटफ्लिक्स पर धुरंधर को पीछे छोड़ने वाली तेलुगू फिल्म की कहानी, बॉलीवुड वाले पहले बना चुके है मूवी, Web-series Hindi News - Hindustan
More

जानिए नेटफ्लिक्स पर धुरंधर को पीछे छोड़ने वाली तेलुगू फिल्म की कहानी, बॉलीवुड वाले पहले बना चुके है मूवी

नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म अनगनगा ओका राजू नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया। लेकिन क्या आप फिल्म की कहानी जानते हैं? अक्षय कुमार की इस फिल्म से इंस्पायर्ड है ये कहानी। बॉलीवुड वाले सालों पहले बना चुके थे जो अब तेलुगू में बनी है।

Sun, 15 Feb 2026 07:38 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए नेटफ्लिक्स पर धुरंधर को पीछे छोड़ने वाली तेलुगू फिल्म की कहानी, बॉलीवुड वाले पहले बना चुके है मूवी

नेटफ्लिक्स पर एक तेलुगू फिल्म आई है अनगनगा ओका राजू। इस फिल्म में नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में हैं। ये वही फिल्म है जिसने आते ही ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को पीछे छोड़ दिया। अनगनगा ओका राजू इसी साल 14 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और अब नेटफ्लिक्स ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। लेकिन धुरंधर जैसी फिल्म को पीछे छोड़ने वाली इस फिल्म की कहानी क्या है? चलिए हम बताते हैं।

राजू का है अमीर बनने का सपना

अनगनगा ओका राजू एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी एक राजू के इर्द गिर्द घूमती है। राजू एक अमीर जमींदार के घर पैदा तो हुआ लेकिन अमीरी दिखाने के लिए उसके पास सिर्फ उसके लॉयल नौकर हैं। लेकिन वो अपनी अमीरी की धौंस हर जगह दिखाता है। राजू खुद को अमीर बनाने के लिए एक ऐसी लड़की से शादी करता है जो अमीर हो। लेकिन ये चाल उसपर उल्टी पड़ जाती है। लेकिन उसे ये ख्याल आता कैसे है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यश की टॉक्सिक हो रही है पोस्टपोन? धुरंधर 2 से क्लैश नहीं, ये हैं वजह

बेइज्जती का बदला ऐसे लिया

दरअसल, राजू अपने दोस्त की शादी में जाता है। वहां भी वो खुद को बड़ा जमींदार का पोता बताता और अपनी अमीरी की बात करता है। दूल्हे की मां राजू की बहुत बेइज्जती करती है। वो कहती हैं कि अमीर लोगों की शादी में इसे किसने बुलाया। राजू ये बर्दाश्त नहीं कर पाता वो कहता है कि मैं भी अमीर हु और जमींदार का पोता हूं। लेकिन दूल्हे की मां की बेइज्जती उसे पसंद नहीं आती। वो फिर कहता है कि आज जैसे तुम लोग अमीर बहू के आने से ऐसा बर्ताव कर रहे हो एक दिन मैं भी ग्रैंड शादी करूंगा और शादी का कार्ड सबसे पहले तुम्हें देने आऊंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख-ऋतिक नहीं, ये एक्टर बनेंगा नया डॉन? फरहान अख्तर की तलाश हुई खत्म
mr and mrs khiladi

इस हिंदी फिल्म से इंस्पायर लग रही है कहानी

इसके बाद राजू एक ब्रोकर को हायर करता है और ऐसी लड़कियों की तलाश शुरू करता है जो अकेली संतान हो और अमीर हो। एक लड़की पसंद आती है लेकिन उसका भाई होता है। ऐसे में उसे पूरी प्रॉपर्टी नहीं मिलेगी। फिर राजू की मुलाकात चारुलता से होती है। चारू के शरीर पर सोना देखकर राजू तय कर लेता है कि वो इसी से शादी करेगा। चारू अमीर परिवार की इकलौती संतान होती हैं। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब राजू को शादी की पहली रात को पता चलता है कि चारु के घर की प्रॉपर्टी जुए में बर्बाद हो गई हैं और उस पर कर्ज है। ये कर्जा अब राजू को चुकाना है। कहानी में आगे क्या होता है इसके लिए फिल्म देखी जानी जरूरी है। वैसे इस फिल्म की कहानी अक्षय कुमार और जूही चावला की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी है। उस फिल्म में राजा भी अमीर होने के लिए शालू से शादी कर लेता है। हालांकि, दोनों फिल्मों का क्लाइमेक्स अलग है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुमसा कोई प्यारा…इस मशहूर शायर ने लिखा है गोविंदा का ये गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।