yash starrer film toxix may get postpone due to these 4 reasons mentioned on reddit यश की टॉक्सिक हो रही है पोस्टपोन? सिर्फ धुरंधर 2 से क्लैश नहीं, इन 4 वजह से टल सकती है फिल्म की रिलीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यश की टॉक्सिक हो रही है पोस्टपोन? सिर्फ धुरंधर 2 से क्लैश नहीं, इन 4 वजह से टल सकती है फिल्म की रिलीज

यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है। एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कारण बताते हुए फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च की जगह आगे बढ़ने की बात कही गई है।। टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बीच जबरदस्त क्लैश हो रहा था।

Sun, 15 Feb 2026 04:44 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
यश की टॉक्सिक हो रही है पोस्टपोन?  सिर्फ धुरंधर 2 से क्लैश नहीं, इन 4 वजह से टल सकती है फिल्म की रिलीज

इस साल मार्च में इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर होने वाली है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक एक ही दिन 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं जिनका इंतजार हो रहा है। ट्रेड एनालिस्ट पहले ही बता चुके हैं कि इस क्लैश से एक को तगड़ा नुकसान हो सकता है। इस क्लैश को टाले जाने पर बातचीत होने की खबर थी। लेकिन अब एक रेडिट गॉसिप सामने आई है। इसके मुताबिक टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है।

पोस्टपोन हो रही है टॉक्सिक?

रेडिट गॉसिप रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 और टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज हो रही थीं। लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में एक साथ ही शूट किया गया था जिससे विदेश ऑडियंस को भी टारगेट किया जा सके। लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े सूत्र का कहना है कि फिल्म को इंग्लिश में रिलीज करने के लिए अभी कोई स्ट्रेटजी नहीं बनाई गई है। फिल्म का बजट 600 करोड़ से ज्यादा का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख-ऋतिक नहीं, ये एक्टर बनेंगा नया डॉन? फरहान अख्तर की तलाश हुई खत्म

हेल मैरी की रिलीज का फर्क

इस रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि 20 मार्च को हेल मैरी रिलीज हो रही है। ओवरसीज में इस फिल्म 80:20 के अनुपात के साथ रिलीज किया जा रहा है। मतलब अधिकतर स्क्रीन इस फिल्म को मिल रही हैं। ऐसे में टॉक्सिक के रास्ते कम हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुमसा कोई प्यारा…इस मशहूर शायर ने लिखा है गोविंदा का ये गाना

धुरंधर 2 को प्रायोरिटी

धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर के सीक्वल के साथ टॉक्सिक रिलीज हो रही है। एक्स्जिबीटर्स ने पहले दोनों ही फिल्मों को स्क्रीन देने का वादा किया था। लेकिन अब धुरंधर 2 को प्रायोरिटी दी जा रही है। सिंगल स्क्रीन थिएटर में एक्स्जिबीटर्स ने धुरंधर 2 को प्रायोरिटी दी है। खासकर नॉर्थ इंडिया में। लेकिन कर्नाटक में भी हालात धुरंधर 2 के समर्थन में हैं।

टीजर को लेकर विवाद

टॉक्सिक के टीजर को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रेलर भी अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक की रिलीज आगे के लिए टल सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। और ना ही हम इसकी पुष्टि करते हैं। ये खबर रेडित गॉसिप के आधार पर लिखी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृति सेनन की बहन नूपुर का घर देख उड़े फराह खान के होश, बालकनी में है स्विमिंग पुल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।