this actor may play the don in don 3, not shahrukh khan hrithik roshan read डॉन 3 के लिए एक्टर की तलाश हुई खत्म, शाहरुख-ऋतिक नहीं, ये सितारा बनेंगा नया डॉन?, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

डॉन 3 के लिए एक्टर की तलाश हुई खत्म, शाहरुख-ऋतिक नहीं, ये सितारा बनेंगा नया डॉन?

फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 के लिए एक्टर की तलाश हो गई है। रणवीर सिंह से बाहर होने के बाद खबर थी कि शाहरुख खान या ऋतिक रोशन ये किरदार निभा सकते हैं। लेकिन अब ये एक्टर बन सकता है डॉन। जानिए-

Sun, 15 Feb 2026 03:42 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉन 3 के लिए एक्टर की तलाश हुई खत्म, शाहरुख-ऋतिक नहीं, ये सितारा बनेंगा नया डॉन?

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म डॉन 3 चर्चाओं में बनी हुई है। हाल खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। वहीं फरहान और उनकी कंपनी ने एक्टर से 40 करोड़ रुपए की कंपनसेशन मांगी है। इस बीच एक नई खबर सामने आई है। फरहान को उनकी फिल्म के लिए नया डॉन मिल गया है। वो शाहरुख खान नहीं बल्कि खुद फरहान हैं।

डॉन की तलाश हुई खत्म?

ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट्स से बाहर होने के बाद फरहान ने शाहरुख खान को फिर डॉन बनने के लिए अप्रोच किया था। लेकिन अब डेक्कन क्रॉनिकल की मानें तो रणवीर के बाहर होने के बाद शाहरुख खान से कांटेक्ट नहीं किया। बल्कि वो खुद ये आइकॉनिक किरदार निभा सकते हैं। रिपोर्ट में लिखा गया है, ‘फरहान ने रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद कभी शाहरुख खान या किसी दूसरे एक्टर से कांटेक्ट नहीं किया। तीसरे पार्ट में फरहान खुद डॉन का किरदार निभा सकते हैं’। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि शायद फरहान इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे। उन्हें बस डॉन बने देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ दिया कोर्ट में दिया था बयान
farhan akhtar ranveer singh don 3

रणवीर संग हुआ विवाद

दरअसल हाल में खबर आई थी कि रणवीर को डॉन 3 की स्क्रिप्ट में बदलाव करवाना था। एक्टर के मुताबिक वो इस स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे और मेकर्स को बदलाव करने के लिए बोल रहे थे। लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। रणबीर के मुताबिक डॉन 3 में उन्हें कास्ट करने के बाद भी ऋतिक रोशन से रोल के लिए बात की गई थी। लेकिन फिर धुरंधर के हिट होने के बाद फरहान और उनकी टीम वापस से रणवीर के पास पहुंच गए। एक्टर के इन आरोपों के बाद फरहान अख्तर की कंपनी ने 40 करोड़ के कंपनसेशन की मांग की थी। लेकिन रणवीर ने कंपनसेशन देने से मना कर दिया है। अब प्रोड्यूसर ऑफ गिल्ट दोनों के बीच सुलह कराने में लगे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जावेद अख्तर से अलग होकर सलीम खान ने लिखी इन फ्लॉप फिल्मों की कहानी

शाहरुख और ऋतिक नहीं बनेंगे डॉन

बता दें। करीब दो साल पहले फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वो नए डॉन होंगे। डॉन 3 को में रणवीर को देखना फैंस के लिए नया अनुभव होता। एक्टर को ट्रोल भी किया गया था। लेकिन रणवीर ने अपने फैंस से उन्हें एक मौका देने की बात कही थी अपने किरदार के लिए एक्टर तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन शूटिंग तक बात नहीं पहुंची। धुरंधर हिट होने के बाद खबर आई कि रणवीर ने डॉन 3 छोड़ दी है। शाहरुख और ऋतिक के नाम भी सामने आए थे। लेकिन अब खुद फरहान इस रोल में नजर आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन एक्टर्स से हार गए थे सलमान खान, 8 बार नॉमिनेशन के बाद भी नहीं मिला अवॉर्ड
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।