javed akhtar luxurious farmhouse inside pics shocked you see here जावेद अख्तर का महल जैसा घर देखकर यूजर्स हुए हैरान, 3 फ्रिज, बड़ा डाइनिंग टेबल, हॉल देखकर लग जाएगा झटका
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनजावेद अख्तर का महल जैसा घर देखकर यूजर्स हुए हैरान, 3 फ्रिज, बड़ा डाइनिंग टेबल, हॉल देखकर लग जाएगा झटका

जावेद अख्तर का महल जैसा घर देखकर यूजर्स हुए हैरान, 3 फ्रिज, बड़ा डाइनिंग टेबल, हॉल देखकर लग जाएगा झटका

बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान ने हाल में अपना नया व्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर और शबाना आजमी का आलीशान घर दिखाया है। महाराष्ट्र के खंडाला का ये फार्महाउस किसी महल जितना बड़ा और आलीशान है। देखिए-

Usha ShrivasTue, 3 Feb 2026 05:18 PM
1/7

जावेद अख्तर और शबाना आजमी का फार्महाउस

जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने हाल में अपनी खास फराह खान के लिए वीडियो शूट किया। इस वीडियो में उन्होंने फराह की टीम के लिए अपना फार्महाउस खोल कर रख दिया। इसी घर में उनकी बड़ी पार्टीज होती हैं। अंदर से देखिए ये आलीशान घर।

2/7

फार्महाउस

जावेद अखतर का ये महल जैसा फार्महाउस 150 साल पुराने पेड़, फूलों वाले खूबसूरत पौधों से सजा हुआ है। इस आलीशान फार्महाउस को जावेद अख्तर ने 15 साल पहले ही खरीदा है। दोनों अक्सर अपने परिवार के साथ यहां क्वालिटी टाइम बिताने आते हैं।

3/7

एंटिक चीजों से सजावट

ये जावेद अख्तर के घर का बड़ा सा हॉल है। यहां एंटिक चीजों से सजावट देखी जा सकती है। एकाध जगह सोफा सेट, सिटिंग एरिया है। यहीं परिवार एकसाथ बैठकर समय बिताते हैं।

4/7

लिविंग एरिया

शबाना आजमी और उनके स्टाफ ने इस फार्महाउस को सजाया हुआ है। घर का ये सबसे खूबसूरत हिस्सा है।

5/7

डाइनिंग रूम

ये जावेद अख्तर के घर बड़ा सा डाइनिंग रूम है। टेबल के इर्दगिर्द लगी कुर्सियों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कितनी शानदार महफ़िल सजती होगी।

6/7

किचन

जावेद अख्तर के फार्महाउस का ये बड़ा सा किचन देखकर फराह खान के कुक दिलीप भी हैरान थे। इतने बड़े किचन में कई लोगों के लिए खाना बनता है। किचन में अलग साइज के तीन फ्रिज रखे हुए हैं।

7/7

हैदराबादी बिरयानी

शबाना आजमी के पुराने कुक पप्पू ने ये स्पेशल हैदराबादी बिरयानी बनाई थी। फराह और दिलीप के इस व्लॉग को यूजर्स ने खूब पसंद किया।