durandhar 2 actor sara arjun short movie paath 4.5 million views on youtube people loving inspirational story watch here धुरंधर 2 एक्ट्रेस सारा अर्जुन की इस शॉर्ट मूवी को यूट्यूब पर मिल चुके 4 मिलियन+ व्यूज, 17 मिनट में देख डालें, Web-series Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 एक्ट्रेस सारा अर्जुन की इस शॉर्ट मूवी को यूट्यूब पर मिल चुके 4 मिलियन+ व्यूज, 17 मिनट में देख डालें

धुरंधर द रिवेंज के बाद सारा अर्जुन की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल है। उसमें वह छोटी सी दुलहन बनी दिख रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ हैं। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Mon, 30 March 2026 01:00 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 एक्ट्रेस सारा अर्जुन की इस शॉर्ट मूवी को यूट्यूब पर मिल चुके 4 मिलियन+ व्यूज, 17 मिनट में देख डालें

सारा अर्जुन ने धुरंधर के दोनों पार्ट में काबिलेतारीफ एक्टिंग की है। अब धुरंधर 2 द रिवेंज रिलीज के बाद उनकी एक शॉर्ट फिल्म वायरल हो रही है। यह मूवी करीब 17 मिनट की है। एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। मूवी में उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की है। सारा के साथ पाठ मूवी में जैकी श्रॉफ यानी जग्गू दादा भी हैं। अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर इसे फटाफट निपटा सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शॉर्ट फिल्में पसंद हैं तो देख डालें ये थ्रिलर, 19 मिनट में हिल जाएगा दिमाग

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म पाठ पांच हिस्सों में बंटी है- बीज, इच्छा, प्रस्ताव, विवाह और पाठ। फिल्म में सारा अर्जुन 12 साल की एक गरीब बच्ची कमली के रोल में है। जिसके पिता का नाम नाथूराम है। कमली पढ़ाई करने के बाद सरपंच के खेत में काम भी करती है। गांव का ही राम विलास कमली से शादी करना चाहता है। वह कमली के पिता को लालच देता है कि बेटी का सौदा कर ले, वह खुश भी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओटीटी पर मौजूद ये 5 धांसू फिल्में बीवी के साथ ना देखें,पड़ सकते हैं लेने के देने

फिल्म में दिया गया है मैसेज

जैकी श्रॉफ फिल्म में 50 साल के विधुर केसर के रोल में हैं। वह नाथू के पास जाकर कमली की ऊंची बोली लगा देते हैं और राम विलास हार जाता है। कमली केसर के घर दुलहन बनकर आ जाती है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है जो आपका दिल छू लेगा। फिल्म बेटियों की खरीद-फरोख्त की कड़वी सच्चाई पर बेस्ड है। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की इस फिल्म ने हिंदी दर्शकों के बीच मचाया तहलका, बिलियन के करीब व्यूज

कमली को खरीदने की दो वजहें

जैकी श्रॉफ फिल्म में सारा अर्जुन को खरीदते तो हैं लेकिन इसकी दो खूबसूरत वजहें होती हैं। सारा ने इस मूवी में बहुत प्यारी एक्टिंग की है। यूट्यूब पर इस फिल्म को 4.4 मिलियन लोग देख चुके हैं। लोगों ने तारीफ में कई सारे कमेंट्स किए हैं। कई लोग धुरंधर 2 देखने के बाद मूवी देख रहे हैं तो सारा के कमली और यालिना के रोल को कंपेयर कर रहे हैं। वहीं एक ने लिखा है, 17 मिनट में बढ़िया कैरेक्टर डेवलपमेंट है। एक ने लिखा है कि फिल्म देखने से पहले डर लग रहा था लेकिन एंड में काफी सुकून मिला। एक और ने लिखा है, इंस्टा पर रील वायरल होने के बाद देखी, बढ़िया शॉर्ट फिल्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।