US Iran Conflict Sonu Sood to rescue again Offers Free Accommodation To People Stranded In Dubai netizens call him Mess अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोनू सूद ने जारी किया वीडियो, दुबई में फंसे लोगों की ऐसे करेंगे मदद, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोनू सूद ने जारी किया वीडियो, दुबई में फंसे लोगों की ऐसे करेंगे मदद

Sonu Sood Video: सोनू सूद ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो में दुबई में फंसे लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग दुबई में फंसे हैं उनके लिए वो फ्री में रहने की व्यवस्था कर रहे हैं। 

Thu, 5 March 2026 11:15 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोनू सूद ने जारी किया वीडियो, दुबई में फंसे लोगों की ऐसे करेंगे मदद

कोविड में लोगों की मदद करने के बाद अब सोनू सूद ने उन लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है जो ईरान-अमेरिका वॉर की वजह से दुबई में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग दुबई में फंसे हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके रहने की व्यवस्था वो कर रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि हर देश के लोगों की वो मदद करने को तैयार हैं।

दुबई में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

सोनू सूद ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ सोनू सूद ने कैप्शन लिखा- वॉर की वजह से कई यात्री दुबई में फंस गए हैं। अगर आप या ऐसे किसी को आप जानते हैं जिनके पास वहां रहने की व्यवस्था नहीं है, तो हम उनके वहां रहने की फ्री में व्यवस्था कर रहे हैं। कोई राष्ट्रीयता नहीं। कोई शर्तें नहीं। बस मानवता। अगर आपको मदद चाहिए तो हमें या @dugastaproperties को इंस्टाग्राम पर डीएम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुबई में फंसी लारा बोलीं-धमाकों की वजह से खिड़कियां हिलती और दरवाजे खड़खड़ाते हैं

वीडियो में क्या बोले सोनू सूद

सोनू सूद वीडियो में कहते हैं- जो लोग भी हमारे हिंदुस्तानी हैं, या किसी भी देश के निवासी दुबई में फंसे हुए हैं, आप प्लीज मुझे डीएम करें इंस्टाग्राम पर। हम कोशिश करेंगे कि आपके रहने की व्यवस्था तब तक फ्री में हो सके जब तक आप अपने देश न पहुंच जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव के ‘काम मांगने की जरूरत नहीं’ कमेंट पर सोनू सूद क्या बोले, पढ़ें

सोनू सूद की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

सोनू सूद के इस वीडियो पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सोनू सूद बार-बार दिल जीत लेते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सोनू भाई आप सच में बहुत प्यारे हैं। पहले आपने राजपाल के लिए मदद मांगी। अब आप दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। भगवान आपको खुश रखे। एक ने लिखा- आप सही मायनों में हीरो हैं। एक ने लिखा- असली इंसानियात इस तरह दिखती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनू सूद के 'उन्हें काम दो' वाले कमेंट पर राजपाल ने दिया जवाब, जानें- क्या बोले

कोविड से शुरू हुआ था मदद का सिलसिला

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने इस तरह से मदद का हाथ बढ़ाया हो। कोविड में लोगों की मदद करने का सिलसिला सोनू सूद ने शुरू किया था। उस वक्त सोनू सूद ने जिस तरह लोगों की मदद की थी, वो सबके पसंदीदा हो गए थे। कुछ वक्त पहले सोनू सूद ने इंडस्ट्री के लोगों से कहा था कि सबको राजपाल यादव को मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। सोनू सूद के वीडियो के बाद कई सिलेब्स ने राजपाल यादव को आर्थिक तौर पर मदद की थी।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।