sonu sood reacts on Rajpal Yadav comment on work says happy for him राजपाल यादव के ‘मांगने की जरूरत नहीं’ वाले तल्ख कमेंट पर मदद करने वाले सोनू सूद क्या बोले, पढ़ें, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव के ‘मांगने की जरूरत नहीं’ वाले तल्ख कमेंट पर मदद करने वाले सोनू सूद क्या बोले, पढ़ें

राजपाल यादव ने जेल जाने से पहले कहा था कि उनके पास पैसे नहीं। इंडस्ट्री के लोगों ने दिल खोलकर उनकी मदद की। अब लौटने के बाद सोनू सूद के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि उन्हें काम की जरूरत नहीं, देखें इस पर सोनू क्या बोले।

Tue, 3 March 2026 04:27 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव के ‘मांगने की जरूरत नहीं’ वाले तल्ख कमेंट पर मदद करने वाले सोनू सूद क्या बोले, पढ़ें

राजपाल यादव धोखा-धड़ी केस में जेल में थे तो उन्हें बचाने के लिए इंडस्ट्री से कई हाथ आगे बढ़े। मुहिम की शुरुआत सोनू सूद ने की थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि राजपाल यादव को सम्मान के साथ मदद दें, उन्हें काम दें। जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए राजपाल यादव को जब पता चला तो उन्होंने तल्ख लहजे में जवाब दिया कि लोगों को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि उन्हें काम की जरूरत है। अब राजपाल के जवाब पर सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है।

राजपाल के जवाब पर क्या बोले सोनू

सोनू सूद ने हमारे सहयोगी एचटी सिटी से राजपाल यादव के कमेंट के बारे में कहा, 'उनके लिए खुश हूं। मैंने यह नहीं कहा था कि उन्हें काम की जरूरत है। मैंने कहा था कि उन्हें साइन कीजिए और एडवांस पैसे दीजिए क्योंकि वह इस योग्य हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनू सूद के 'उन्हें काम दो' वाले कमेंट पर राजपाल ने दिया जवाब, जानें- क्या बोले

सोनू सूद ने किया था ट्वीट

बता दें कि जब राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरंडर किया तो उनका इमोशनल बयान चर्चा में था। उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। यहां कोई किसी का नहीं। इसके बाद सोनू सूद ने एक ट्वीट किया। इसमें लिखा था कि राजपाल यादव के लिए वह जो बन पड़ेगा करेंगे। सोनू ने यह भी लिखा था कि उन्हें फिल्म के लिए साइन करें और एडवांस पैसे दें। सोनू के ट्वीट से इंस्पायर होकर कई लोग राजपाल की मदद करने आगे आए थे। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल की मदद की थी और उन्हें भी सोनू सूद से प्रेरणा मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सोनू सूद, लिखा- हमें उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह…

राजपाल ने दिया था ये जवाब

राजपाल यादव जब जेल से बाहर आए और सोनू के कमेंट के बारे में पता चला तो इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बोले, 'प्लीज गलतफहमी से बाहर आ जाइए कि मुझे काम मांगने की जरूरत है। हां काम मांगने में कोई शर्म की बात नहीं। मैं अपने काम की वजह से ही जिंदा हूं, सिनेमा मेरा पैशन है और मैं ऐसे काम करता हूं कि चार गुना ज्यादा काम मिलता है। मैं छुट्टियों में बी काम करता हूं। मुझे काम नहीं मिलता बल्कि यह 11 साल से मेरे साथ रहा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियदर्शन के ‘कमजोर शिक्षा’ वाले कमेंट पर राजपाल यादव ने क्या जवाब दिया, पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।