Lara Dutta stuck in Dubai with her daughter Saira praised the UAE government for ensuring citizens safety दुबई में फंसी लारा दत्ता और उनकी बेटी, कहा-धमाकों की वजह से खिड़कियां हिलती हैं, दरवाजे खड़खड़ाते हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दुबई में फंसी लारा दत्ता और उनकी बेटी, कहा-धमाकों की वजह से खिड़कियां हिलती हैं, दरवाजे खड़खड़ाते हैं

Middle East Crisis: लारा दत्ता ने इमोशनल वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं और वहां हर दिन धमाकों की आवाज आती है। उन्हाेंने यूएई सरकार की तारीफ भी की।

Thu, 5 March 2026 07:16 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
दुबई में फंसी लारा दत्ता और उनकी बेटी, कहा-धमाकों की वजह से खिड़कियां हिलती हैं, दरवाजे खड़खड़ाते हैं

एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा साथ दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने बताया कि वह एक ब्रांड प्रमोशन के लिए दुबई गई थीं और अब वहां से वापस नहीं आ पा रही हैं। लारा ने ये भी बताया कि यूएस-ईरान युद्ध के अचानक बढ़ने की वजह से वो स्ट्रेस में है और नर्वस फील कर रही हैं। इतना ही नहीं, लारा ने अपने साथ हुए डरावने अनुभव भी शेयर किए।

लारा ने मिसाइलों को इंटरसेप्ट करते देखा

लारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ‘हम इस इजराइल-ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं। UAE, दुबई, पिछले तीन सालों से मेरा घर रहा है। मैंने यहां काफी समय बिताया है। मैं असल में 28 फरवरी को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी। हमें धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी, हम स्टूडियो से बाहर भागे और मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। मैं झूठ नहीं बोल सकती, कुछ स्ट्रेस वाले दिन रहे हैं। मेरी बेटी मेरे साथ यहां है। मेरे पति काम के सिलसिले में बाहर थे। शुक्र है कि वह दुबई में नहीं थे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिजीत ने लगाई PM मोदी से गुहार, दुबई में फंसा बेटा, बोले- प्लीज उसे वापस ले आइए

डर में हैं लारा

एक्टर ने ऊपर से फाइटर जेट्स देखने और तेज धमाके सुनने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हम नर्वस हैं। डरे हुए हैं। बहुत सारे फाइटर जेट्स ऊपर से उड़ रहे हैं। बहुत सारे तेज धमाके हो रहे हैं। हम सेफ विला में रहते हैं। लेकिन धमाकों की वजह से खिड़कियां हिलती हैं, घर और दरवाजे खड़खड़ाते हैं। यह बहुत डरावना है।’

लारा दत्ता

लारा ने क्यों की यूएई सरकार की तारीफ?

UAE सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए लारा बोलीं, ‘मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि UAE सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया है। हमें सच में लगा कि हमारा ध्यान रखा जा रहा है। हमें लगा कि हमें अपना समझा जा रहा है। चाहे हमारी राष्ट्रीयता कुछ भी हो या हम कहीं से भी हों, हमें सुरक्षित रखा जा रहा है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुबई में फंसा एम्मी विर्क का परिवार, बेटी ने भेजा इमोशनल नोट

लारा क्यों बोलीं, मैं हैरान हूं?

लारा ने आगे कहा, ‘हमें लगता है कि हमारी गिनती होती है, हम मायने रखते हैं। UAE सरकार यह पक्का कर रही है कि वे हमारी रक्षा करने और हमें सुरक्षित रखने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें। मैं हैरान हूं। मेरा माली हर दिन मेरे लॉन की घास काटने, पौधों को पानी देने आ रहा है।’

लारा हुईं इमोशनल

वीडियो के आखिर में, लारा ने इमोशनल होते हुए कहा, ‘मेरे मन में उन आम, नॉर्मल लोगों के लिए बहुत इज्जत है, जो इस देश को चला रहे हैं। हम असल में फ्लाइट्स देख रहे हैं। बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन कुछ हैं। बच्चे डरे हुए हैं। हम भी डरे हुए हैं, लेकिन बच्चों के लिए नॉर्मल रहने की कोशिश करते हैं। हम फ्लाइट्स देख रहे हैं और किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजराइल-ईरान युद्ध: दुबई में फंसे ये फिल्मी सितारे, सिक्योरिटी को लेकर आया अपडेट

भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र

लारा ने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत में थी जब भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हुई थी। हमने देखा कि हमारे देश ने वहां हमारी कितनी अच्छी तरह से हिफाजत की थी। यहां भी ऐसा ही है।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।