YRKKH Spoiler Alert in Hindi Armaan and Abhira Finally Meeting after 8 Years YRKKH: सालों बाद यूं होगी अरमान-अभिरा की मुलाकात, क्या कर पाएंगे एक दूसरे को स्वीकार?, Tv Hindi News - Hindustan
More

YRKKH: सालों बाद यूं होगी अरमान-अभिरा की मुलाकात, क्या कर पाएंगे एक दूसरे को स्वीकार?

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि 8 साल के बाद फाइनली अभिरा और अरमान मिलने वाले हैं। दोनों जब एक हो जाएंगे तो कहानी आगे किस करवट आगे बढ़ेगी?

Sat, 21 Feb 2026 06:00 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH: सालों बाद यूं होगी अरमान-अभिरा की मुलाकात, क्या कर पाएंगे एक दूसरे को स्वीकार?

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक और बड़ा मोड़ आने जा रहा है। अरमान और अभिरा, जो कि बीते काफी वक्त से एक दूसरे से अलग हैं वो अब फाइनली एक बार फिर करीब आने जा रहे हैं। लेकिन इतने वक्त के दौरान उनके दिलों में एक दूसरे के लिए जो नफरत पनप चुकी है, क्या वो उसे स्वीकार कर पाएंगे? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिलेगा। शो का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, उसमें वह सीन दिखाया गया है जब अभिरा ने अरमान को धक्का मार दिया था और दोनों अलग हो गए थे।

आमने-सामने आएंगे अरमान-अभिरा

दोनों के बीच हुए उस जोरदार झगड़े वाले सीन को दिखाते हुए फिर बैकग्राउंड स्कोर में यह बताया गया है- कितनी ही बड़ी हो नफरतों की दीवार, पर अपनी मंजिल ढूंढ ही लेता है सच्चा प्यार। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अरमान पौद्दार एक बार फिर उसी गराज के सामने जा खड़ा होगा जिसकी मालकिन अभिरा है। अरमान यह आवाज लगाते हुए शॉप में दाखिल होगा- कोई मैकेनिक है? उसका पांव एक गाड़ी के नीचे लेटकर उसकी मरम्मत कर रही अभिरा के पांव से टकराएगी और वह गिर पड़ेगा।

बीते सालों में बहुत कुछ बदल चुका है

प्रोमो वीडियो में लिखा गया है- पूरे 8 साल बाद मिलेंगे अभिरा और अरमान। बता दें कि लीप के बाद कहानी में काफी कुछ बदल चुका है और लीप के बाद से लेकर कहानी अभी तक काफी आगे बढ़ चुकी है। बच्चे बड़े हो चुके हैं और काफी कुछ बदल गया है। अभिरा गाड़ी के नीचे से बाहर आएगी तो अपने सामने अरमान पौद्दार को देखेगी और फिर दोनों एक दूसरे को देखकर चिल्लाएंगे। दोनों एक दूसरे के सामने तो आ गए हैं, लेकिन क्या दोनों एक दूसरे को स्वीकार कर पाएंगे? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही अपकमिंग एपिसोड में मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा के लिए आने वाली है बड़ी चुनौती, महाशिवरात्रि स्पेशल में आएगा यह ट्विस्ट
ये भी पढ़ें:अनुपमा में आने वाले हैं ये ट्विस्ट, प्रॉपर्टी के लिए गौतम-माही बनाएंगे नया प्लान
ये भी पढ़ें:अरशद छोड़ देते सर्किट का रोल अगर..., बताया कब से लेनी शुरू की 1 करोड़ रुपये फीस

क्या एक-दूसरे को अपना पाएंगे दोनों?

अभिरा और अरमान की कहानी वैलेंटाइन एपिसोड में एक बार फिर मोहब्बत की तरफ बढ़ने लगी है। दोनों यह तो जान चुके हैं कि वो एक दूसरे से बहुत दूर नहीं रह रहे हैं, लेकिन उनकी नफरत क्या उन्हें एक दूसरे को फिर एक बार अपनाने देगी। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे और कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।