Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 20 April 2026 Episode in hindi YRKKH Abhira broken handover maira case to armaan YRKKH 20 April: अभिरा पर भड़की मायरा, अरमान अपने हाथ में लेगा केस? पढ़िए आज के एपिसोड का अपडेट, Tv Hindi News - Hindustan
More

YRKKH 20 April: अभिरा पर भड़की मायरा, अरमान अपने हाथ में लेगा केस? पढ़िए आज के एपिसोड का अपडेट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 20 April 2026: स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा हारकर अरमान के पास जाती है और अरमान एक बड़ा फैसला लेता है।

Mon, 20 April 2026 11:44 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH 20 April: अभिरा पर भड़की मायरा, अरमान अपने हाथ में लेगा केस? पढ़िए आज के एपिसोड का अपडेट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का 20 अप्रैल का एपिसोड नहीं देख पाए? कोई बात नहीं। हम आपको बताते हैं कि आज के एपिसोड में क्या हुआ। एपिसोड की शुरुआत अभिरा से होती है। अभिरा बाल सुधार केंद्र के बाहर पूरी रात बैठी रहती है। उसे मायरा की एक भी झलक नहीं दिखाई देती है। ऐसे में वो टूट जाती है। वहीं अरमान अक्षय तृतीया के मौके पर मंदिर में कंबल बांट रहा होता है।

टूट जाती है अभिरा

अभिरा सीधे अरमान के पास जाती है और रोते हुए उसे मायरा के पेपर्स देती है। अभिरा, अरमान कहती है, ‘प्लीज मुझसे ये केस ले लो। ये केस तुम ही लड़ो अरमान। इस मम्मा में दम नहीं है। हार गई मैं। तुम प्लीज उसे बचा लो। प्लीज उसे घर ले आओ।’ अरमान अपनी बेटी को बचाने के लिए अभिरा के हाथ से पेपर्स ले लेता है और मायरा के पास चले जाता है। अरमान, मायरा और उसकी दोस्त की बातें सुन लेता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेम का विलेन अवतार और अनुपमा से बदला, सीरियल में आने वाले हैं ये 3 महाट्विस्ट

मायरा का अभिरा पर भरोसा

मायरा अपने दोस्त से कहती है, ‘मम्मा मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। अभी दो दिन पहले उनकी सर्जरी हुई है। कोई और उनकी जगह होता तो अभी तक हिम्मत हार जाता, लेकिन मेरी मम्मा मेरे लिए लड़ रही हैं। मुझे उनपर पूरा भरोसा है।’ इसी बीच दादी-सा, अरमान के पास पहुंचती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा को हुई है कोई गंभीर बीमारी? तोषू को जोरदार थप्पड़ मारेली लीला

अरमान को समझाती हैं दादी-सा

दादी-सा, अरमान को समझाती हैं कि वो ये केस अभिरा को ही लड़ने दे। दादी-सा कहती हैं, ‘अभिरा टूट गई और तुम्हारे पास आई। तुमने क्या किया? तुमने उससे पेपर्स लिए और यहां चले आए। तुमने उसके बारे में सोचा ही नहीं। आठ साल पहले भी नहीं सोचा था। वो कहती रही कि मेहर ने ही मुक्ति के पिता की हत्या की थी, लेकिन तुमने उसकी बात नहीं सुनी। मायरा, अभिरा पर भरोसा कर रही है, लेकिन तुम? तुम उससे प्यार तो करते हो, लेकिन भरोसा नहीं। अगर तुमने ये केस अपने हाथ में ले लिया तो मायरा और अभिरा का रिश्ता बनते-बनते रह जाएगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय की ‘भूत बंगला’ या कार्तिक की ‘भूल भुलैया 3’, किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

विद्या को जवाब देती हैं दादी-सा

अरमान को समझाने के बाद दादी-सा घर आ जाती हैं। दादी-सा देखती हैं कि विद्या परिवार की नजर उतार रही हैं। दादी-सा भी नजर उतारने लगती हैं। विद्या खुश हो जाती है और कहती है, ‘अब सब ठीक हो जाएगा। अरमान, मायरा का केस लड़ रहा है। अब हमारी मायरा घर लौट आएगी।’ दादी-सा जवाब में कहती हैं, ‘अरमान अब गलतियां सुधारेगा। देखती जाओ क्या होता है।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।