Anupamaa 19 April: अनुपमा को हुई है कोई गंभीर बीमारी? तोषू को जोरदार थप्पड़ मारेली लीला
Anupamaa 19 April 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। कोठारी और शाह परिवार समेत अब अनुपमा भी मुश्किल में है।

अनुपमा सीरियल का आज का एपिसोड अनुपमा की उलझनों और शाह-कोठारी परिवार की बढ़ती मुश्किलों के नाम रहने वाला है। कुणाल सावी के कैफे में तो आ गया होगा, लेकिन वो दिग्विजय की कड़वी बातों से नाराज होगा। कुणाल साफ कह देगा कि वो खाना तभी चखेगा जब दिग्विजय उससे अपनी बदतमीजी के लिए माफी मांगेगा। काफी ना-नुकर के बाद अनुपमा और बंकू के दबाव में आकर दिग्विजय माफी मांग लेगा। कुणाल जब अनुपमा के हाथ का खाना चखेगा तो उसे यह इतना पसंद आएगा कि वो उसे मोटी सैलरी पर जॉब का ऑफर दे देगा। हालांकि अनुपमा इस ऑफर को ठुकरा देगी और सावी के कैफे को ही अपनी मंजिल बताएगी।
लगातार बिगड़ती जा रही प्रेम की हालत
इधर कोठारी हाउस में प्रेम की हालत देखकर हर कोई परेशान है। वह खुद को बेकार समझने लगा है और उसका कॉन्फिडेंस पूरी तरह टूट चुका है। वो राही से कहेगा कि उसे अब किचन में जाने से भी डर लगने लगा है। प्रेम अपनी इस हालत का जिम्मेदार अनुपमा को बताएगा और फैसला करेगा कि वो खाली बैठने के बजाय अनिल की कंपनी में काम मांगेगा। राही अपने पति को इस कदर टूटता देख कर भावुक हो जाएगी। उसे समझ नहीं आएगा कि प्रेम की मदद किस तरह करे।
पारितोष को जोरदार थप्पड़ मारेली लीला
शाह परिवार में असली हंगामा तब शुरू होगा जब तोषू और पाखी को पता चलेगा कि बापूजी घर चलाने के लिए सड़कों पर अगरबत्तियां बेच रहे हैं। पारितोष बापूजी को जमकर भला-बुरा सुनाएगा और कहेगा कि उनके ऐसा करने से उसकी इज्जत जाती है। लेकिन इस बार लीला चुप नहीं रहेगी और पारितोष को जोरदार थप्पड़ जड़ देगी। लीला साफ कह देगी कि अगर उन्हें किसी के मेहनत करने से शर्म आती है, तो वो घर छोड़कर जा सकते हैं। लीला यह बताकर सबके होश उड़ा देगी कि वो घर चलाने के लिए खुद लोगों के यहां जा जाकर खाना बना रही है। ताकि अपनी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।
अनुपमा को हुई है कोई गंभीर बीमारी?
इधर गोवा में कुणाल का रिव्यू पढ़ने के बाद सावी कैफे की किस्मत रातों-रात बदल जाएगी। कैफे में ग्राहकों की भारी भीड़ आने लगेगी और फोन पर भी एक के बाद एक ऑर्डर्स की लाइन लग जाएगी। अनुपमा और दिग्विजय बेहद खुश होंगे और उन्हें लगेगा कि सावी का सपना अब सच हो रहा है। लेकिन तभी एक ट्विस्ट आएगा। लगातार काम के दबाव और कमजोरी की वजह से अनुपमा को चक्कर आने लगेंगे। मेहमानों को खाना सर्व करते वक्त अनुपमा बेहोश होने लगेगी, जिससे कैफे में हड़कंप मच जाएगा। अब देखना यह होगा कि आखिर अनुपमा को क्या हुआ है? क्या उसे कोई गंभीर बीमारी है? क्या उसकी वजह से रेस्त्रां की किस्मत खतरे में है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन