ramanand sagar ramayan actors are real life husband wife and father son read here रामायण के ये एक्टर्स असल जिंदगी में थे पति-पत्नी, बाप-बेटे की जोड़ी भी आई थी नजर, पहचानिए इन्हें, Tv Hindi News - Hindustan
More

रामायण के ये एक्टर्स असल जिंदगी में थे पति-पत्नी, बाप-बेटे की जोड़ी भी आई थी नजर, पहचानिए इन्हें

  • रामानंद सागर की रामायण में नजर आने वाला हर किरदार बेहद खास है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस टीवी शो में असल जिंदगी के पति-पत्नी, पिता और बेटे की जोड़ी भी नजर आई थी। इन एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ दी।

Sun, 6 April 2025 08:30 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रामायण के ये एक्टर्स असल जिंदगी में थे पति-पत्नी, बाप-बेटे की जोड़ी भी आई थी नजर, पहचानिए इन्हें

80 के दशक में आई रामानंद सागर की टीवी सीरीज रामायण ने ऑडियंस को कई सालों तक एंटरटेन किया। इस शो का क्रेज कुछ ऐसा था कि एपिसोड के टेलीकास्ट के दौरान स्क्रीन पर दिख रहे एक्टर्स की पूजा की जाती थी। रामायण में दिखने वाले हर वाला हर किरदार जैसे अमर हो गया। आज भी राम-सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर्स को लोग भगवान मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस टीवी शो में असल जिंदगी के पति-पत्नी, पिता-बेटे ने भी काम किया था। ये पारिवारिक रिश्ते स्क्रीन पर भी खास नजर आए।

रामानंद सागर की रामायण में राम के पिता दशरत का किरदार मराठी एक्टर बाल धुरी ने निभाया था। वहीं मां कौशल्या के किरदार में इन्हीं की पत्नी जयश्री गडकर थीं। दोनों असल जिंदगी में पति-पत्नी थे औ स्क्रीन पर भी महाराज दशरत और माता कौशल्या का किरदार निभा कर ऑडियंस को इम्प्रेस किया था। दोनों ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि इन्हें ही भगवान दशरत और माता कौशल्या माना जाने लगा था।

ramayan

इसके अलावा रामानंद सागर की रामायण में सीता के पिता महाराज जनक के किरदार में नजर आए एक्टर मूलराज राजदा बने थे। उनके बेटे एक्टर समीर राजदा हैं जिन्होंने राम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न का किरदार निभाया था। पिता-बेटे की ये जोड़ी स्क्रीन पर ससुर -दामाद के रूप में नजर आई थी।

ramayan

रामानंद सागर की रामायण टीवी के इतिहास का सबसे खूबसूरत पन्ना है। इस टीवी शो ने देश में जैसे सिनेमा जगत को नई पहचान दिलाई हो। हर किरदार अमर रहा। 2020 में कोरोनाकल में भयानक स्थिति के दौरान टीवी पर रामायण फिर से टेलीकास्ट की गई। इस शो ने एक बार फिर से नई ऑडियंस को भी प्रभावित किया।इतने सालों बाद भी ये टीवी शो ऑडियंस के लिए सबसे खास है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।