this singer sang title track of tv serial kyonki, kasauti zindagi kii, kahani ghar ghar kii and many more श्रीदेवी के लिए गाना गाने वाली इस सिंगर ने गाए हैं टीवी सीरियल्स के टाइटल ट्रैक, क्योंकि, कसौटी को दी आवाज, Tv Hindi News - Hindustan
More

श्रीदेवी के लिए गाना गाने वाली इस सिंगर ने गाए हैं टीवी सीरियल्स के टाइटल ट्रैक, क्योंकि, कसौटी को दी आवाज

एकता कपूर के सीरियल के टाइटल ट्रैक गाने वाली इस सिंगर को पहचानते हैं आप? फिल्मों में श्रीदेवी के लिए भी गाया था गाना। टीवी पर मिला काम। अल्का याग्निक को मानती हैं अपनी प्रेरणा।

Sat, 23 May 2026 10:30 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
श्रीदेवी के लिए गाना गाने वाली इस सिंगर ने गाए हैं टीवी सीरियल्स के टाइटल ट्रैक, क्योंकि, कसौटी को दी आवाज

एक वक्त था जब टीवी देखने वाली ऑडियंस को सीरियल के साथ उनके टाइटल सॉन्ग पसंद आते थे । 2000 के दौर में बिना किसी टाइटल सॉन्ग के सीरियल टेलीकास्ट होना कम ही देखा गया था। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने सभी सीरियल के टाइटल सॉन्ग तो आज की ऑडियंस के लिए नोस्टाल्जिया है। पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहानी घर घर की' जैसे सीरियल के टाइटल सॉंन्ग ने अपनी अलग एक जगह बनाई हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सभी सीरियल के लिए सिर्फ एक ही सिंगर ने अपनी आवाज दी है। इस सिंगर का नाम है प्रिया भट्टाचार्य।

इस सिंगर ने गाए टीवी सीरियल के टाइटल ट्रैक

टीवी पर जब श्वेता तिवारी का सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' शुरू होता था तो टाइटल सॉन्ग को सुनने के लिए ऑडियंस इंतजार में बैठी रहती थी। स्क्रीन पर काले रंग के सूट और एक लंबे लाल रंग के दुपट्टे में प्रेरणा नाम किरदार नजर आता था। बैकग्राउंड में प्रिया भट्टाचार्य की आवाज सुनाई देती थी जो आज भी ऑडियंस को पुरानी यादों में ले जाती है। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जब तुलसी हाथ जोड़कर अपने घर में सभी का स्वागत करती है तो बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली आवाज प्रिया भट्टाचार्य की ही थी। सीरियल के दूसरे पार्ट में भी प्रिया की ही आवाज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो गाना जिसे सेंसर बोर्ड ने अश्लील बताकर कर दिया था रिजेक्ट, आज है अमर गीत

श्रीदेवी के लिए भी गाया गाना

प्रिया भट्टाचार्य ने अल्का याग्निक को अपनी प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी आवाज दी है। आपको फिल्म जुदाई का वो गाना याद है जब श्रीदेवी अपने ही अंदाज में गाती हैं ‘रात को नींद आती नहीं’। ये गाना प्रिया ने गाया था। लेकिन प्रिया को टीवी की दुनिया में ही पहचान मिली। उन्होंने 2000 के दशक में आए एकता कपूर के लगभग सभी सीरियल के टाइटल ट्रैक गाए हैं। उन्होंने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहानी घर घर की', ‘कुसुम’, ‘करम अपना अपना’, ‘क़यामत से कयामत तक’ ‘कितनी मोहब्बत है’, अंकिता लोखंडे का सीरियल 'पवित्र रिश्ता',' कोई अपना सा' के टाइटल ट्रैक प्रिया भट्टाचार्य ने ही गाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीरियल तुम से तुम तक की पुष्पा ने जानबूझकर बढ़ाया था वजन, ये थी वजह

टीवी पर मिला काम और नाम

इन टीवी सीरियल में सुनाई देने वाली आवाज के बारे में कम ही लोग जानते थे। लेकिन प्रिया भट्टाचार्य ने अपनी आवाज में ऐसी वैरायटी दिखाई जिससे लोग सालों तक नहीं पहचान पाए कि ये एक ही सिंगर की आवाज है। आज भी प्रिया गाने गाती हैं। कसौटी जिंदगी की 2 और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लिए भी प्रिया ने आवाज दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीरियल रामायण में सीता की मां बनने वालीं उर्मिला भट्ट की हो गई थी हत्या

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।