tumm se tumm tak pushpa ji aka soma rathod gained weight intentionlly,faced financial crisis rejection सीरियल तुम से तुम तक की पुष्पा ने जानबूझकर बढ़ाया था वजन, आर्थिक तंगी, रिजेक्शन से ऐसे जीती जंग
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसीरियल तुम से तुम तक की पुष्पा ने जानबूझकर बढ़ाया था वजन, आर्थिक तंगी, रिजेक्शन से ऐसे जीती जंग

सीरियल तुम से तुम तक की पुष्पा ने जानबूझकर बढ़ाया था वजन, आर्थिक तंगी, रिजेक्शन से ऐसे जीती जंग

सीरियल तुम से तुम तक में में अनु की मां पुष्पा शर्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोमा राठोड का जीवन कई मुश्किलों भरा रहा है। तलाक, डिप्रेशन और रिजेक्शन के बाद जानबूझकर सोमा ने अपना वजन बढ़ाया और अकेले ही बेटे का पालन पोषण कर रही हैं। 

Usha ShrivasSat, 9 May 2026 05:12 PM
1/10

मां पुष्पा

तुम से तुम तक में सोमा पुष्पा नाम को मिडिल क्लास महिला का किरदार निभा रही हैं। सोम को इस रोल में खूब पसंद भी किया जा रहा है। सोमा के किरदार हंसाने वाले हैं। लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने मुश्किलों का सामना किया है।

2/10

सोमा का जन्म

सोमा का जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ। एक्ट्रेस ने 23 साल में लव मैरिज की और कम ही उम्र में उनका रिश्ता टूट गया। सोमा 32 साल की थीं जब उनकी शादी टूटी और तलाक हुआ। इस शादी से उन्हें एक बेटा है।

3/10

तलाक

तलाक के बाद सोमा अकेली पड़ गई। एक बेटे की जिम्मेदारी और आर्थिक तंगी ने उन्हें परेशान किया। इसी दौरान वो डिप्रेशन में भी रही। लेकिन फिर अकेले ही सब कुछ समेटने निकल पड़ी।

4/10

स्ट्रगल

सोमा ने अपने एक्टिंग करियर में लंबा स्ट्रगल देखा। उन्हें कई रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया। रिजेक्शन का सामना करने के बाद किसी ने उन्हें वजन बढ़ाने की सलाह दी।

5/10

जानबूझकर बढ़ाया अपना वजन

सोमा ने जानबूझकर का अपना वजन बढ़ाया और फिर से ऑडिशन देने शुरू किए। वजन बढ़ाने के पीछे उनका मकसद मेकर्स, प्रोड्यूसर का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना था जिससे उन्हें काम मिल सके।

6/10

तरीका काम कर गया

सोमा का ये तरीका काम कर गया। उन्हें बड़ा ब्रेक टीवी शो लापतागंज में। इस कॉमेडी शो में सोमा ने सुत्तीलाल की पत्नी मिर्चा का किरदार निभाया था। सोमा का ये किरदार खूब पसंद किया गया।

7/10

भाभी जी घर पर है

इसके बाद सोमा ने भाभी जी घर पर है नाम के सीरियल में मनमोहन तिवारी की अम्मा का किरदार निभाया जो जबरदस्त हिट हुआ और अब उन्हें तुम से तुम तक में देखा जा रहा है।

8/10

यूट्यूब चैनल

इसके अलावा सोमा असल जिंदगी में खाना बनाना पसंद करती हैं। जानवरों, पक्षियों से प्यार है। उनके घर में पालतू डॉग हैं। पेड़-पौधे पसंद है। सोमा अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।

9/10

क्वीन ऑफ कॉमेडी

सोमा ने प्लस साइज मॉडल के लिए हुए मिसेज इंडिया यूनिवर्स कांटेस्ट में हिस्सा भी लिया था और वो इस कांटेस्ट में क्वीन ऑफ कॉमेडी नाम की केटेगरी को जीती थीं।

10/10

सोमा बनीं सबकी फेवरेट

सोमा अपने शानदार काम के लिए अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्हें उनके किरदारों की वजह से पसंद किया जा रहा है।