The 50: वंशज सिंह ने बताया प्रिंस नरूला का प्लान, लोग बोले- तभी ‘द 50’ में इतनी भसड़ मची हुई है
The 50: रिएलिटी शो ‘द 50’ से सबसे पहला एलिमिनेशन वंशज सिंह का हुआ था। ‘द 50’ से बाहर आने के बाद वंशज सिंह ने ‘द 50’ की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

‘द 50’ को शुरू हुए चार दिन ही हुए हैं, लेकिन शो में हो रही लड़ाइयों के कारण ये चर्चा में बना हुआ है। वंशज सिंह, जो गेमिंग वीडियो और पॉप कल्चर कंटेंट बनाने के लिए यूट्यूब पर पॉपुलर हैं, उन्होंने ने भी ‘द 50’ में हिस्सा लिया था। हालांकि पहले ही दिन वो शो से बाहर हो गए थे। अब शो से बाहर आने के बाद वंशज ने ‘द 50’ की कास्टिंग और प्रिंस नरूला के बारे में जो बातें कहीं वो दंग कर देने वाली हैं।
क्या बोले वंशज सिंह और श्रेया कालरा?
वंशज सिंह ने यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर श्रेया कालरा को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान श्रेया ने दावा किया कि उनके पास भी शो का इन्वाइट आया था और उन्हें कहा गया था, “अपने दोस्तों को भी साथ ला सकते हो, लेकिन आपको उनका नाम पहले देना होगा। उसी के आधार पर हम तय करेंगे कि शो में उन्हें कास्ट करना है या नहीं।” श्रेया ने आगे कहा, “तो जो लोग प्रिंस के साथ हैं, हो सकता है उनके नाम प्रिंस ने दिए हों और इसी तरह उन्हें कास्ट किया गया।” इस पर रिएक्ट करते हुए वंशज ने कहा, “सौ परसेंट क्योंकि अगर प्रिंस उन्हें रिकमेंड नहीं करते तो उनमें से आधे लोगों को काम नहीं मिलता।”
लोगों का रिएक्शन
ये क्लिप Reddit पर वायरल हो गई है। लोग ‘द 50’ की कास्टिंग प्रोसेस की आलोचना कर रहे हैं। कई लोग इसे “ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम” कह रहे हैं। एक कमेंट में लिख रहा है, “इसलिए इस शो में इतने बेकार लोग हैं जिनके नाम भी मैंने पहले कभी नहीं सुने।” दूसरे ने लिखा, “तभी शो में इतनी भसड़ मची हुई है और शो सिर्फ दो ग्रुप्स की लड़ाई का दिख रहा है।” तीसरे कमेंट में कहा गया, “यह ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम जैसा लगता है।” जबकि चौथे ने लिखा, “यह मास रिक्रूटमेंट प्लेसमेंट स्कीम जैसा है।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन