Maxtern vs Elvish Yadav In Reality Show the 50 maxtern called elvish india ka sabse bada gawar Maxtern vs Elvish: मैक्सटर्न ने एल्विश को कहा- सबसे बड़ा गंवार, प्रिंस नरूला का रिएक्शन हो रहा वायरल, Tv Hindi News - Hindustan
More

Maxtern vs Elvish: मैक्सटर्न ने एल्विश को कहा- सबसे बड़ा गंवार, प्रिंस नरूला का रिएक्शन हो रहा वायरल

The 50 Maxtern vs Elvish Yadav: ‘द 50’ में मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को गंवार कहा। इतना ही नहीं, उनके पूरे गैंग और उनके फैंस को भी गाली दी। इस पर प्रिंस नरूला ने रिएक्ट किया जो अब वायरल हो रहा है।

Wed, 4 Feb 2026 11:02 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Maxtern vs Elvish: मैक्सटर्न ने एल्विश को कहा- सबसे बड़ा गंवार, प्रिंस नरूला का रिएक्शन हो रहा वायरल

मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) और एल्विश यादव की लड़ाई बढ़ते जा रही है। दरअसल, मैक्सटर्न इस वक्त जियोहॉटस्टार के रिएलिटी शो ‘द 50’ में हैं। पहले दिन उन्होंने प्रिंस नरूल को अपने और एल्विश यादव के विवाद के बारे में बताया। वहीं चौथे दिन मैक्सटर्न ने शायरी के जरिए एल्विश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने एल्विश यादव को हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा गंवार कहा।

मैक्सटर्न का पूरा बयान

‘द 50’ के चौथे दिन एक टास्क हुआ। टास्क ये था कि एक कंटेस्टेंट को एरिना (गेम जोन) में आना है, कार्ड उठाना है और दिए गए क्लू के आधार पर जवाब देना है। मैक्सटर्न सबसे लास्ट में टास्क करने गए। टास्क खत्म करने के बाद उन्होंने एक शायरी बोली।

‘फॉर द सेक ऑफ एनिमल किंगडम, अंदर है… गैंग और यहां पर है एक सांप। मैं नहीं चाहता … गैंग सांप का जहर निकाले और अपने मालिक को पिलाए। फिर उसका मालिक जाकर चार-पांच रिएलिटी शो में बकैती करे कि उसने मैक्सटर्न को थप्पड़ मारकर फॉलोअर्स बढ़ाए। वो गोरा मेरे क्या फॉलोअर्स बढ़ाएगा !! उसके खुदके दोस्तों के एक मिलियन फॉलोअर्स नहीं हैं। दूसरी बात वो ये नहीं बताता है वो कैसे मम्मी वाला विक्टिम कार्ड खेलता है। जब भी उसपर बात आती है दूसरों के खिलाफ निगेटिव पीआर चलवाता है। उसकी इतनी भी औकात नहीं कि किसी से अकेले में भिड़ सके। जिस दिन सामने आएगा चांटा खाकर जाएगा ये मेरी बात लिखकर रखे। दूसरी बात, जिनको भी लगता है कि वो है रील गैंगस्टर, वो हैं अनपढ़ और गंवार। ये मैसेज जाए उस … गैंग के मालिक को कि वो खुद को न समझे समझदार, क्योंकि वो है इस इंडिया का सबसे बड़ा गंवार।’

मैक्सटर्न की शायरी पर प्रिंस नरूला का रिएक्शन

मैक्सटर्न की शायरी सुन प्रिंस नरूल और करण पटेल ताली बजाने लगे। वहीं शिव ठाकरे बोले कि मैक्सटर्न बहुत चालाक है। उसे पता है कि वो मार खाएगा, लेकिन उसे फेमस भी होना है। इसके बाद एपिसोड खत्म हो जाता है। अब देखना यह होगा कि एल्विश यादव इस 'गंवार' वाले कमेंट पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

साल 2024 में शुरू हुआ था मैक्सटर्न और एल्विश का विवाद

विवाद की जड़ (मार्च 2024 के शुरुआती दिन): विवाद तब शुरू हुआ जब एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मैक्सटर्न ने एल्विश को 'दोगला' कहा और उन पर तंज कसा क्योंकि एल्विश पहले मुनव्वर की आलोचना करते थे।

8 मार्च, 2024 (मारपीट की घटना): विवाद इतना बढ़ा कि गुरुग्राम के एक मॉल में एल्विश यादव और सागर ठाकुर का आमना-सामना हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एल्विश यादव अपने साथियों के साथ मैक्सटर्न को थप्पड़ मारते और पीटते हुए दिखाई दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे कुछ भी हुआ तो उसका जिम्मेदार होगा एल्विश यादव…मैक्सटर्न का आरोप बदली है FIR

FIR और केस: घटना के बाद मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की।

एल्विश की सफाई (9 मार्च, 2024): एल्विश ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि मैक्सटर्न उनके परिवार को लेकर कमेंट्स कर रहे थे और उन्हें उकसा रहे थे। उन्होंने इसे एक 'प्री-प्लान्ड' साजिश बताया।

10 मार्च, 2024: दोनों के बीच समझौता होने की खबरें आने लगीं। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें एल्विश और मैक्सटर्न एक साथ बैठे नजर आए।

कोर्ट में केस: बाद में मैक्सटर्न ने अपनी शिकायत वापस लेने और मामले को आपसी सहमति से सुलझाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि “भाईचारा बना रहना चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रिंस नरूला vs रजत दलाल, ‘द 50’ में हुई दोनों की लड़ाई, सामने आया नया प्रोमो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।